{"_id":"5a0dde8f4f1c1b59678bc361","slug":"101510858383-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अध्यक्ष पद के निर्दलीय प्रत्याशी पर मुकदमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अध्यक्ष पद के निर्दलीय प्रत्याशी पर मुकदमा
Updated Fri, 17 Nov 2017 12:23 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अध्यक्ष पद के निर्दलीय प्रत्याशी पर मुकदमा दर्ज
जानसठ (मुजफ्फरनगर)। आचार संहिता का उल्लंघन करने के मामले में पुलिस ने नगर पंचायत अध्यक्ष पद के निर्दलीय प्रत्याशी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
कस्बे के मोहल्ला जन्नताबाद निवासी नवाब अली पुत्र आमिर अली ने एसडीएम श्याम अवध चौहान को दिए शिकायती प्रार्थना पत्र में अध्यक्ष पद के निर्दलीय प्रत्याशी आबिद पर बिना अनुमति लिए उसके मकान पर पोस्टर लगाने का आरोप लगाया था। एसडीएम के आदेश पर पुलिस ने जांच के बाद प्रत्याशी आबिद के खिलाफ आचार संहिता का उल्लंघन करने का मुकदमा दर्ज कर लिया है। एसडीएम ने बताया कि भवन अथवा सार्वजनिक स्थल पर बिना अनुमति के पोस्टर लगाना आचार संहिता का उल्लंघन की श्रेणी में आता है। आचार संहिता का उल्लंघन करने वाले प्रत्याशियों पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।