{"_id":"5a09eb014f1c1b8e698bb479","slug":"101510599425-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बच्चों ने चाचा नेहरु का भावपूर्ण स्मरण किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बच्चों ने चाचा नेहरु का भावपूर्ण स्मरण किया
Updated Tue, 14 Nov 2017 12:54 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुजफ्फरनगर।
विबग्योर स्कूल में बाल दिवस पर दो दिवसीय स्पोर्ट्स मीट का शुभारंभ फ्लैग मार्च से हुआ। छात्र-छात्राओं ने स्वतंत्र भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर स्मरण किया।
उप प्रधानाचार्य अनुराधा शर्मा ने कहा कि आजादी के आंदोलन में महात्मा गांधी के साथ पंडित नेहरू ने देश को अंग्रेजों की दास्तां से मुक्त कराने में सहयोग किया। बच्चों से स्नेह के कारण उन्हें चाचा नेहरू कहा गया। खेलों में पहले दिन खो-खो, कबड्डी, वॉलीबाल के मैच खेले गए। हर्ष, अक्षिता, आतिफ, कनक, मन, उमरा, अदिति, वाणी, अली, प्रणव आदि ने खेल प्रतिभा दिखाई। संजय त्यागी, नजमा, आंचल कर्णवाल आदि का सहयोग रहा।