{"_id":"59ada8044f1c1be0278b5343","slug":"101504552964-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नागरिकों का पालिका में हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नागरिकों का पालिका में हंगामा
Updated Tue, 05 Sep 2017 01:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नागरिकों का पालिका में हंगामा
खतौली (मुजफ्फरनगर)। मोहल्ला नई आबादी में जलभराव को लेकर नागरिकों ने नगर पालिका परिषद में हंगामा किया। नई आबादी में झारखंड महादेव मंदिर मार्ग कच्चा है। बारिश के दौरान जलभराव हो जाता है। इतना ही नहीं पानी लोगों के घरों में भी घुस रहा है। मोहल्लावासियों का कहना है कि इस संबंध में कई बार नगर पालिका परिषद अधिकारियों को अवगत कराया गया तथा प्रशासनिक अधिकारियों को प्रार्थना पत्र देकर मार्ग पक्का कराए जाने की मांग की गई, मगर कोई कार्रवाई नहीं हुई। सोमवार को मोहल्ले के लोगों ने नगर पालिका कार्यालय पहुंच कर हंगामा किया। पालिका अधिकारियों ने शीघ्र समस्या का समाधान कराने का आश्वासन दिया। इसके बाद उन्होंने तहसील में पहुंच कर एसडीएम से मौखिक शिकायत की। इस पर एसडीएम कन्हई सिंह ने पालिका प्रशासन से बात कर समस्या के समाधान का भरोसा दिलाया।