{"_id":"59764a834f1c1b262c8b47c1","slug":"101500924547-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एडमिशन को छात्रों की भीड़, शिक्षक मिले नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एडमिशन को छात्रों की भीड़, शिक्षक मिले नहीं
Updated Tue, 25 Jul 2017 01:03 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेरिट देखने के लिए आपाधापी मची
मुजफ्फरनगर। सोमवार को कालेजों में दाखिले के लिए छात्र-छात्राओं की भीड़ उमड़ पड़ी। पहले छात्रों ने मेरिट में अपना नाम तलाशा, इसके बाद काउंटर पर पहुंचे। कालेजों में छात्रों की भीड़ रही, लेकिन शिक्षक गायब मिले। शिक्षकों ने सोमवार को हड़ताल रखी और दिल्ली में धरना दिया। इसके चलते पहले दिन एडमिशन व्यवस्था लड़खड़ा गई।
सोमवार को बारिश में भीगते-भागते छात्र-छात्राएं दाखिला के लिए कालेजों में पहुंचे। यहां नोटिस बोर्ड पर चस्पा मेरिट लिस्ट में अपना नाम देखने को छात्रों में आपाधापी मची रही। पहले दिन गिने-चुन छात्र-छात्राओं ने ही अपना प्रवेश फार्म जमा कराए हैं। मेरिट में नाम आने पर छात्राओं की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। हालांकि एडमिशन प्रक्रिया इस बार शार्ट की गई है। जिसके चलते छात्र-छात्राएं अपने प्रमाण-पत्रों को पूरी तरह से दुरुस्त रखे, क्योंकि एक चूक एडमिशन पर भारी पड़ सकती है। उधर, कालेजों में शिक्षकों ने हड़ताल रखी। मूूटा अध्यक्ष डॉ विकास शर्मा के नेतृत्व में जिले के अधिकांश कालेजों के शिक्षकों ने दिल्ली में सातवें वेतन, पुरानी पेंशन बहाली आदि की मांगों को लेकर धरना दिया। इसके चलते काउंटर खाली पड़े रहे। मंगलवार से कालेजों में एडमिशन प्रक्रिया रफ्तार पकड़ेगी।