{"_id":"5955534e4f1c1bd8618b4602","slug":"101498764110-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"इस्लाम में आतंकवाद की कोई जगह नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इस्लाम में आतंकवाद की कोई जगह नहीं
Updated Fri, 30 Jun 2017 12:59 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बघरा की आलिया दरगाह पर हुई मजलिस
मुजफ्फरनगर। बघरा की आलिया बाबुल हवाइज दरगाह पर मजलिस का आयोजन किया गया। मौलाना ने खिताब फरमाया कि इस्लाम धर्म इंसानियत और अमन का पैगाम देता है। इस्लाम धर्म में आतंकवाद की कोई जगह नहीं है। जो लोग धर्म या अन्य आतंकवादी करतूतों को अंजाम देते हैं, उनका इस्लाम धर्म से कोई ताल्लुक नहीं है। दरगाह पर सालाना मजालिस का आगाज मौलाना मैराज मेंहदी ने कुरआन-ए-पाक की तिलावत से किया। मौलाना सैय्यद शमशाद अहमद रिजवी ने तकरीर में कहा कि इस्लाम मजहब ने दुनिया में अमन का पैगाम दिया है। विश्व में व्याप्त आतंकवाद की कड़ी निंदा की, क्योंकि इस्लाम धर्म में आतंकवाद की कोई जगह नहीं है, जो लोग आतंकी हरकतों को अंजाम देते हैं उनका इस्लाम से कोई ताल्लुक नहीं है। उन्होंने कहा कि इस्लाम शब्द का जन्म सलामती से हुआ है जो कि शान से जियो और इज्जत से जीने दो के अपने नुमाया कानून का एक मुक्कमल दस्तावेज है। इस पर अमल करके दुनिया में अमन व शांति पैगाम फैलाया जा सकता है। मजलिस में मौलाना मौहम्मद आलिम, मौलाना साबिर इमरानी, अली सदर, हाजी जहीर हसन, इमरान अली, जावेद रजा जीशान अली हसन अली, अली अब्बास आदि मौजूद रहे।