{"_id":"59418b304f1c1b83118b4599","slug":"101497467696-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रधान, बीडीसी, सदस्यों के रिक्त पदों पर चुनाव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रधान, बीडीसी, सदस्यों के रिक्त पदों पर चुनाव
Updated Thu, 15 Jun 2017 12:48 AM IST
विज्ञापन
प्रधान, बीडीसी, सदस्यों के रिक्त पदों के लिए 20 को नामांकन
अमर उजाला ब्यूरो
मुजफ्फरनगर। जिले में ग्राम प्रधान, क्षेत्र पंचायत और ग्राम पंचायत सदस्यों के खाली पदों के लिए बीस जून को नामांकन होगा। एक जुलाई को मतदान होगा और तीन जुलाई को मतगणना होगी।
राज्य निर्वाचन आयोग ने ने ग्राम पंचायतों के खाली पदों पर चुनाव के लिए तिथि घोषित कर दी है। जिले में महलजना गांव के प्रधान की मृत्यु होने के कारण उनका चुनाव होगा। छह बीडीसी के चुनाव भी होंगे, इनमें खानूपुर, सिकंदरपुर कलां, जानसठ देहात, पुट्ठी इब्राहिमपुर, बसेडा और भसाना गांव के बीडीसी शामिल है। इसके अलावा जिले में 41 ग्राम पंचायत सदस्यों के चुनाव होंगे। इनमें पांच खतौली ब्लाक, तीन चरथावल, सात जानसठ, तीन पुरकाजी, छह बघरा, तीन बुढ़ाना, पांच मोरना, दो शाहपुर, सात सदर ब्लाक के शामिल है। अधिकतम पदों पर मृत्यु के बाद चुनाव हो रहा है। नामांकन बीस जून को, जांच 22 जून को, नाम वापसी और चिन्ह आवंटन 24 को, मतदान एक जुलाई को और मतगणना तीन जुलाई को होगी।