फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   विश्वविद्यालय घटाएगा एडमिशन की मेरिट

विश्वविद्यालय घटाएगा एडमिशन की मेरिट

Thu, 15 Jun 2017 12:47 AM IST
Updated Thu, 15 Jun 2017 12:47 AM IST
विज्ञापन
विश्वविद्यालय घटाएगा एडमिशन की मेरिट
विश्वविद्यालय घटाएगा एडमिशन की मेरिट
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय ने छात्र-छात्राओं को झटका दिया है। इस बार एडमिशन की मेरिट लंबी नहीं खिंचेगी। कम से कम संख्या मेरिट लगाकर कॉलेजों की सीट भरी जाएंगी। सीट भरते ही तत्काल उस कोर्स का पोर्टल ब्लॉक कर दिया जाएगा। ऐसे में छात्र-छात्राएं पंजीकरण फार्म भरते समय बेहद सतर्क और सावधानी बरतें। एक चूक होते ही एडमिशन से हाथ धोना पड़ सकता है।
विवि से जुड़े कॉलेजों में 20 जून से यूजी कक्षाओं में आवेदन करने के लिए पोर्टल खोला जाएगा। पोर्टल सुबह दस बजे से ऑनलाइन रखा जाएगा। हालांकि पंजीकरण की अंतिम तिथि पर अभी स्थिति साफ नहीं हो सकी है। विवि ने मेरिट को लेकर इस बार रुख कड़ा किया है। महीनों तक खिंचने वाली एडमिशन प्रक्रिया शार्ट करने की तैयारी है। अब तक विवि यूजी के ट्रेडिशनल कोर्सों में भी एडमिशन के लिए करीब 10 मेरिट तक निकालती है।
विज्ञापन

लेकिन इस बार ऐसा नहीं होगा। विवि ने एडमिशन के लिए आने वाली मेरिट की संख्या घटा दी है। कम से कम 5 या 6 मेरिट पर ही एडमिशन लॉक होंगे। इन मेरिट के आधार पर ही कॉलेजों की सीटें भरी जाएंगी। जिसके चलते कॉलेजों पर भी दबाव रहेगा। कम संख्या में मेरिट से छात्र-छात्राओं में एडमिशन की होड़ रहेगी। विवि के सहायक प्रेस प्रवक्ता डॉ. प्रशांत कुमार ने बताया कि एडमिशन प्रक्रिया की तैयारियां अंतिम चरण में है। इस बार एडमिशन को लेकर मेरिट की संख्या घटाई जा सकती है, ताकि कॉलेजों में नवसत्र समय से प्रारंभ कराया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


ओपन मेरिट पर संशय
मुजफ्फरनगर। विवि हर बार अंतिम मेरिट के बाद ओपन मेरिट निकाल कर छूटे छात्रों को एडमिशन का मौका देता है। इस बार ओपन मेरिट भी संशय बन गया है, क्योंकि ट्रेडिशनल में प्रवेश होते ही प्रोफेशनल और सेल्फ फाइनेंस कॉलेजों में एडमिशन प्रक्रिया प्रारंभ होगी।


फार्म में गलती रही तो गए काम से
मुजफ्फरनगर। इस बार फार्म भरते छात्र-छात्राओं को बेहद सतर्कता बरती होगी। पंजीकरण फार्म में कोई गलती रह गई और समय रहते सही नहीं की गई तो एडमिशन की गारंटी नहीं होगी। ऐसे में छात्र-छात्राएं पूरी तरह से ध्यान लगाकर फार्म कॉलेज, नाम, पता और मोबाइल नंबर के अपने प्रतिशत नंबरों को सही रूप में अंकित करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed