{"_id":"593ee4231126f4277c8b459a","slug":"101497293859-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रक्तदान के लिए लोगों को किया जागरूक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रक्तदान के लिए लोगों को किया जागरूक
Updated Tue, 13 Jun 2017 12:43 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिला चिकित्सालय में 14 जून को लगेगा रक्तदान शिविर
मुजफ्फरनगर। विश्व रक्तदान दिवस पर बुधवार को अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से जिला चिकित्सालय में लगने वाले रक्तदान शिविर के प्रति नागरिकों में उत्साह है। अमर उजाला टीम ने लोगों को प्रेरित कर रक्तदान के प्रति जागरूक किया। शिविर की जानकारी मिलने पर रक्तदान का महत्व समझने वाले नागरिकों ने अमर उजाला कार्यालय आकर रक्तदान करने के लिए अपने पंजीयन कराए हैं।
अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से 14 जून को विश्व रक्तदान दिवस पर जिला चिकित्सालय के ब्लड बैंक में सुबह 10 बजे से दोपहर दो बजे तक रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा। शिविर में नागरिक स्वेच्छा से रक्तदान कर महादानी बन सकते हैं। सोमवार को अमर उजाला की टीम ने शहर में भ्रमण कर लोगों को रक्तदान के प्रति लोगों को जागरूक किया। बताया कि रक्तदान महादान है। हम रक्तदान करके किसी जरूरतमंद को जीवन दान दे सकते हैं। हम एक यूनिट रक्तदान कर चार जिंदगियां बचा सकते हैं। साथ ही यह भी बताया कि रक्तदान के फायदे भी हैं। रक्तदान करने से शरीर में नया रक्त बनता है और खून का संचार भी तेज होता है। इस पुनीत कार्य में आप भी रक्तदान कर किसी की जिंदगी बचाने की मुहिम में शामिल हो सकते हैं। रक्तदान करने वालों को अमर उजाला की ओर से प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा। सीएमओ डॉ पीएस मिश्रा और सीएमएस डॉ पंकज अग्रवाल ने बताया कि शिविर में ब्लड बैंक की टीम मौजूद रहेगी।