{"_id":"604fa8118ebc3ed37a2047a3","slug":"10-new-corona-infected-patients-found-in-muzaffarnagar-muzaffarnagar-news-mrt5301165126","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना के दस नए मरीज मिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना के दस नए मरीज मिले
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोरोना संक्रमित 10 नए मरीज मिले
मुजफ्फरनगर। जनपद में कोरोना का संक्रमण बढ़ रहा है, जो जनपदवासियों के लिए चिंता की बात है। सोमवार को भी 10 नए केस मिले हैं। अब जिले में मरीजों की संख्या बढ़ कर 43 हो गई है। यह संख्या 15 दिन पहले घटकर तीन रह गई थी।
सीएमओ डॉ. एसके अग्रवाल के अनुसार सोमवार को दस नए मरीज कोरोना के मिले हैं। 303 सैंपलों की जांच रिपोर्ट आई, जिनमें से छह लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए। एंटीजन जांच में चार लोग भी संक्रमित पाए गए। नए दस मरीजों में शहर में आठ और देहात में दो मरीज है। दस में से सात लोग बीमार परिजन के संपर्क में आने से संक्रमित हुए हैं, जबकि तीन लोगों की केस हिस्ट्री की जांच की जा रही है। शहर में साउथ सिविल लाइन में तीन, संजय मार्ग पर एक, रामलीला टिल्ला पर एक, सुजडू में एक, अलमासपुर में एक, गांधी कॉलोनी में एक, चरथावल ब्लाक में एक, शाहपुर के हजूरनगर में एक मरीज मिला है। सोमवार को तीन मरीज ठीक भी हुए हैं। फिर भी जिले में एक्टिव मरीजों की संख्या बढ़ कर 43 हो गई है। अभी तक 8685 केस कोरोना के मिल चुके हैं, जिनमें से 8532 मरीज ठीक हो गए है। मृतकों का आंकड़ा 115 हो गया है। सीएमओ ने बताया कि जिले में बढ़ते केस के मद्देनजर रैंडम सैंपल ज्यादा कर दिए गए है। सार्वजनिक स्थानों पर लगातार सैंपल लेकर जांच को भेजे जा रहे है। उन्होंने बताया कि कोविड से बचाव के लिए गाइडलाइन का पालन करना जरूरी है।