फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar: VHP worker riding bike dies due to collision with Nilgai, Rekha becomes widow within 8 months

Muzaffarnagar: नीलगाय की टक्कर से बाइक सवार विहिप कार्यकर्ता की मौत, 8 महीने में ही उजड़ा रेखा का सुहाग

Thu, 06 Mar 2025 04:22 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, मुजफ्फरनगर
अमर उजाला नेटवर्क, मुजफ्फरनगर Published by: मोहम्मद मुस्तकीम Updated Thu, 06 Mar 2025 04:22 PM IST
सार

सागर (23) बाइक से मेरठ के रार्धना गांव से शादी से लौट रहा था। मुजफ्फरनगर-चरथावल मार्ग पर अमीगढ़ की पुलिया से आगे सीएनजी पंप के निकट हादसा हो गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।  

विज्ञापन
Muzaffarnagar: VHP worker riding bike dies due to collision with Nilgai, Rekha becomes widow within 8 months
सांकेतिक तस्वीर।

विस्तार

चरथावल क्षेत्र में बरात से लौट रहे विहिप प्रंखड कार्यकर्ता की नीलगाय के टकराने से मौत हो गई। हादसा चरथावल के निकट मुख्य मार्ग पर हुआ। गांव में शो छा गया। परिजनों ने बिना पोस्टमार्टम कराए शव का अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन

बुधवार रात गांव छिमाऊ निवासी विहिप कार्यकर्ता सागर (23) बाइक से मेरठ जनपद के रार्धना गांव से चचेरे भाई की बरात से लौट रहा था। उसके साथ मामा के दो लड़के भी थे। मुजफ्फरनगर-चरथावल मार्ग पर अमीगढ़ की पुलिया से आगे निकलने पर सीएनजी पंप के निकट अचानक एक नीलगाय बाइक के सामने आ गई। नीलगाय से टकराने के कारण बाइक का संतुलन बिगड़ गया। तेज टक्कर लगने के कारण सागर बाइक से दूर जाकर गिरा। मौके पर मौत हो गई। उसके साथियों ने घर पर फोन कर सूचना दी। थाना प्रभारी भी मौके पर पहुंचे।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

युवक की मौत पर गांव में शादी की खुशियां मातम में बदल गईं। नौजवान के निधन के कारण गांव में दो अन्य शादियों में आयोजकों ने डीजे एवं रथ को वापस कर दिया। विवाह और मंढे की रस्म सादगी से पूरी हुई। सागर की शादी करीब आठ महीने पूर्व रेखा से हुई थी। माता-पिता एवं पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल है। वह नजदीक के गांव बड़गांव जनपद सहारनपुर में कपडे़ की दुकान का संचालन कर परिवार की आजीविका चलाता था। विहिप जिला मंत्री सोहनवीर सिंह, मुकेश गर्ग, प्रधान मुकेश कुमार सहित तमाम कार्यकर्ताओं ने शोक जताया। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed