फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar: Truck overturns while racing to overtake tractor trolley, two youths killed

Muzaffarnagar: ट्रैक्टर ट्रॉली से आगे निकलने की होड़ में पलटा ट्रक, दो युवकों की मौत, एक घंटे तक फंसे रहे शव

Tue, 04 Mar 2025 12:47 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, मुजफ्फरनगर
अमर उजाला नेटवर्क, मुजफ्फरनगर Published by: मोहम्मद मुस्तकीम Updated Tue, 04 Mar 2025 12:47 PM IST
सार

मंसूरपुर चीनी मिल क्षेत्र के सिलाजुड्डी गांव के क्रय केंद्र से गन्ने लेकर चालक अख्तर मिल में आ रहा था। चीनी मिल के गेट के पास मोड़ पर ट्रक पलट गया। पिंटू और अरविंद उसके नीचे दब गए। 

विज्ञापन
Muzaffarnagar: Truck overturns while racing to overtake tractor trolley, two youths killed
पिंटू की फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मंसूरपुर चीनी मिल के मुख्य गेट के पास ट्रैक्टर ट्रॉले से आगे निकालने की होड़ में ओवरलोड अनियंत्रित गन्ना लदा ट्रक दीवार पर पलट गया। हादसे में दीवार के पास खड़े मिल के दो अस्थायी कर्मचारी पिंटू (42) और अरविंद (38) की दबकर मौत हो गई।
विज्ञापन
Trending Videos

Muzaffarnagar: Truck overturns while racing to overtake tractor trolley, two youths killed
अरविंद की फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला
मंसूरपुर चीनी मिल क्षेत्र के सिलाजुड्डी गांव के क्रय केंद्र से गन्ने लेकर चालक अख्तर मिल में आ रहा था। जब वह चीनी मिल के गेट पर पहुंचा तो उसके ट्रक के आगे पुरबालियान निवासी जानू  ट्रॉले में गन्ने लेकर मिल में जा रहा था। ट्रॉले से आगे निकालने की होड़ में जब वह मोड़ पर पहुंचा तो ट्रक एक तरफ झुक गया। ट्रक अनियंत्रित देख पास में ही खड़े पिंटू व अरविंद बचने के लिए दीवार के पास खड़े हो गए, लेकिन ट्रक झुककर दीवार पर पलट गया और दोनों युवक ट्रक के नीचे दब गए।
हादसे की जानकारी पाकर ट्रक संचालक ठेकेदार भी पहुंच गए। बामुश्किल दोनों को बाहर निकाला गया, लेकिन दोनों की मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि हादसे के बारे में अभी तहरीर नहीं आई है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

बचाव के लिए दौड़े लोग, एक घंटे में निकाले शव
हादसे को देखते ही आसपास मौजूद लोग मौके पर जा पहुंचे। ट्रक का चालक सकुशल बाहर निकल गया। सूचना देने पर मिल के अधिकारी व कर्मचारी लोडर, क्रेन लेकर पहुंचे। लोगों ने लोडर से गन्ने उठाए, लेकिन तब तक दोनों कर्मचारियों की मौत हो गई थी। दोनों शव बाहर निकालने में एक घंटा लगा। गन्ने हटाने के बाद क्रेन से ट्रक सीधा कराया गया।
 
विज्ञापन

काफी समय से मिल में काम करते थे दोनों 
पिंटू मूल रूप से गोंडा का रहने वाला है, उसके पिता राम कुमार ठाकुर सरशादी लाल इंटर कॉलेज में शिक्षक थे। पिंटू चीनी मिल में पैकिंग का काम करता था। अरविंद मूल रूप से जौनपुर का निवासी है, उसका भाई नीरज मिल में ही काम करता है। अरविंद भी लगभग दस साल मिल में वायरलेस विभाग में ऑपरेटर था।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed