{"_id":"3bf0b5bf2dcf5732398a0a4c57f7e582","slug":"muzaffarnagar-riot-camps-two-dead-from-cold","type":"story","status":"publish","title_hn":"राहत शिविर में ठंड से नवजात समेत दो मरे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राहत शिविर में ठंड से नवजात समेत दो मरे
अमर उजाला, कैराना(शामली)
Updated Sun, 19 Jan 2014 02:09 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कड़ाके की ठंड मुजफ्फरनगर के राहत शिविरों में रहने वाले दंगा पीड़ितों के जिंदगी पर भारी पड़ रही है।
विज्ञापन
ठंड की वजह से अकबरपुर सुन्हेटी में नवजात शिशु और मलकपुर शरणार्थी शिविर में युवक की मौत हो गई।
वहीं, बारिश में शरणार्थियों के तंबू से पानी टपके और जलमग्न हो गए। बाकी कसर तेज हवाओं ने पूरी कर दी। कइयों के आशियाने उखड़ गए।
ठंड के कारण विस्थापितों की हालत खराब हो गई। शाहपुर के मोहल्ला कस्सावान, इस्लामाबाद और बसीकलां में दंगा पीड़ित करीब चार माह से टेंट लगाकर रह रहे हैं।
अकबरपुर सुन्हेटी के ग्राम प्रधान कौसर के मुताबिक राहत शिविर में एलम निवासी असलम के एक माह के बच्चे मोहम्मद अली की मौत हो गई।
मलकपुर राहत कैंप संचालक दिलशाद और मौलवी इमदादुला नदवी के मुताबिक शिविर में बागपत जिले के टीकरी निवासी उमर (38) की मौत हो गई।
डॉक्टर चरण सिंह ने बताया कि उमर टीबी का मरीज था, जिसका मेरठ उपचार चल रहा था। एसडीएम शैलेंद्र कुमार ने उसकी बीमारी से मौत की पुष्टि की है।