फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   murder in muradabad

एक ने बंदूक से फोड़ी आंख, दूसरे ने बदले में ले ली जान

Thu, 01 Aug 2013 12:20 PM IST
मुरादाबाद/ब्यूरो
मुरादाबाद/ब्यूरो Updated Thu, 01 Aug 2013 12:20 PM IST
विज्ञापन
murder in muradabad

जातीय रंजिश और बदले की भावना कितनी बुरी हो सकती है यह उत्तरप्रदेश के

विज्ञापन
मुरादाबाद में देखने को मिला। यहां तीन साल पहले जातीय संघर्ष का बदला लेते हुए एक व्यक्ति ने दूसरे को गोली मार दी।

अकबर और आसिम के बीच विवाद में तीन साल पहले एक घटना में आसिम की आंख चली गई थी। आसिम ने बदला लेते हुए अकबर को मौत के घाट उतार दिया। 

कई सालों तक मौका ताड़ने के बाद आसिम ने बदला लेने का प्लान बनाया। एक रिश्तेदार और दोस्त के साथ मिलकर उन्होंने अकबर को मौत के घाट उतार दिया। बुधवार को पुलिस ने तीनों को कोर्ट में पेश किया। यहां से तीनों को जेल भेज दिया गया।

रविवार की शाम नवाबपुरा के बाग गुलाबराय मोहल्ले में अकबर अली की हत्या कर दी गई थी। उस वक्त अकबर शराफत वाली मस्जिद से नमाज अदा करके बाहर निकल रहा था।

आसिम ने बताया कि चौदह साल पहले उसके चचेरे भाई की हत्या के बाद से कई बार अकबर उस पर हमला कर चुका था। रमजान माह के चलते वह और अकबर रोजाना ही शराफत वाली मस्जिद में नमाज अदा करने आते थे।
विज्ञापन


रविवार को वारदात से करीब पंद्रह मिनट पहले आसिम और उसके साथी मस्जिद के बाहर खड़े हो गए थे। जैसे ही अकबर बाहर निकला तो इन तीनों ने उसे घेर लिया।

खुद को घिरता देख अकबर ने भागने की कोशिश की लेकिन आसिम ने मौका गंवाए बगैर उस पर फायर कर दिया। इससे अकबर गिर पड़ा। इसके बाद उस पर तब तक फायर किए जब तक उन्हें यकीन नहीं हो गया कि अकबर मर चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये है आसिम का कबूलनामा
'चौदह साल पहले रमजान के दौरान ही अकबर ने मेरे चचेरे भाई आले नबी की हत्या की थी। इसके बाद से ही अकबर लगातार मुझ पर दबाव बनाने की नीयत से हमले बोलता रहा है। 2010 में अकबर ने अपने साथी सन्नू के साथ मिलकर तारीख से लौटते वक्त मुझ पर दीवान का बाजार में गोली चलाई थी। इसमें छर्रे मेरे हाथ में लगे थे। अगले ही साल तहसील स्कूल पर अकबर व सन्नू ने ही तहसील स्कूल के पास मुझ पर गोलियां चलाईं। इस हमले में मेरी दाईं आंख चली गई थी। तब से मैं आत्मग्लानि में जी रहा था। बाहर ही नहीं घर में मेरी पत्नी भी ताने मारती थी। इन तीन सालों में मैंने मात्र तीन बार शीशा देखा। शीशा देखते ही पूरा घटनाक्रम सामने आ जाता था। इस रमजान में जब मैं रोजाना अकबर से रुबरु होता तो मेरा खून खौल जाता था। इसी के चलते मैंने उसकी हत्या का प्लान तैयार किया। अकबर को घेरकर मैंने ही उसे पहली गोली मारी। उसकी हत्या के बाद मैं अब सुकून महसूस कर रहा हूं।'

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed