फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   mulyam forget woman and akhilesh youth agenda

मुलायम ने की महिलाओं की अनदेखी, अखिलेश भूले यूथ एजेंडा

Fri, 19 Jul 2013 12:21 AM IST
लखनऊ/ब्यूरो
लखनऊ/ब्यूरो Updated Fri, 19 Jul 2013 12:21 AM IST
विज्ञापन
mulyam forget woman and akhilesh youth agenda

उम्मीद थी कि उत्तर प्रदेश में मंत्रिमंडल विस्तार में अखिलेश अपनी कैबिनेट को अधिक युवा बनाने की कोशिश करेंगे। चर्चा भी यही थी कि मंत्रिमंडल विस्तार में अखिलेश को अपनी पसंद के चेहरों को शामिल करने की छूट मिलेगी।

विज्ञापन


पर, जो तस्वीर सामने आई है, उससे एक बार फिर यह साफ हो गया कि फैसलों में सपा मुखिया मुलायम सिंह यादव की पसंद व नापसंद ने ही अहम भूमिका निभाई है।

बात चाहे राममूर्ति वर्मा व गायत्री प्रजापति को तरक्की देने की हो अथवा नारद राय व कैलाश को कैबिनेट मंत्री के रूप में मंत्रिमंडल में शामिल करने की। अखिलेश के यूथ एजेंडे की एक बार फिर हवा निकलती दिखाई दे रही है।
विज्ञापन


नए मंत्रियों के रूप में शामिल कैलाश 62 वर्ष के और नारद राय 52 साल के हैं। तरक्की पाने वाले गायत्री प्रजापति 50 वर्ष के हैं। सिर्फ राममूर्ति वर्मा ही 50 वर्ष के नीचे हैं। उनकी आयु 48 वर्ष की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विस्तार में उम्र को महत्व देकर यह साबित करने की कोशिश की गई है कि मुलायम अपने साथ के लोगों को नहीं भूल सकते। इसका प्रमाण खुद मंत्रिमंडल है। उम्र दराज लोगों की बात करें तो मानपाल सिंह सबसे बुजुर्ग 87 साल के हैं तो लगभग 30 वर्ष की आयु के नितिन अग्रवाल सबसे छोटे हैं।

महिलाओं को अनदेखी
पिछले दिनों एक कार्यक्रम में जब सपा मुखिया मुलायम सिंह यादव ने यह कहा कि महिलाओं की अनदेखी ठीक नहीं है। महिलाएं बड़ी मेहनत व विपरीत परिस्थितियों में आगे बढ़ती हैं। इसलिए इनको आगे बढा़ने की कोशिश करनी चाहिए।

तब सभी को लगा था कि महिलाओं की अनदेखी का युग खत्म होने वाला है। आगे महिलाओं को  हर क्षेत्र में आगे बढ़ाया जाएगा। पर, यह उम्मीद हकीकत में तब्दील नहीं हो पाई।


मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को छोड़ 57 सदस्यीय मंत्रिमंडल में सिर्फ एक महिला अरुणा कोरी ही हैं। इसके अलावा किसी अन्य चेहरे को मंत्रिमंडल में भागीदारी नहीं मिल पाई , जबकि सपा में महिला विधायकों की संख्या 19 है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed