{"_id":"5863922b4f1c1b445ceeb1e4","slug":"mulayam-singh-released-325-sp-candidate-list","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"मुलायम ने जारी की 325 उम्मीदवारों की लिस्ट, अखिलेश के करीबियों के टिकट काटे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुलायम ने जारी की 325 उम्मीदवारों की लिस्ट, अखिलेश के करीबियों के टिकट काटे
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लख्ानऊ
Updated Wed, 28 Dec 2016 10:56 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी चुनावों की घोषणा होती देख सपा ने अपने पत्ते खोलने शुरू कर दिए हैं। इसी कड़ी में पार्टी सुप्रीमो मुलायम सिंह ने खुद 325 उम्मीदवारों की लिस्ट जारी की। खास बात ये है कि पार्टी ने 53 मौजूदा विधायकों का टिकट काट दिया है। जिनमें मौजूदा मंत्री अरविंद सिंह गोप और अखिलेश के करीबी पवन पांडेय जैसे बड़े नाम भी शामिल हैं।
176 विधायक ही दोबारा टिकट पाने में कामयाब हुए हैं। लखनऊ में प्रेस कान्फ्रेंस के दौरान मुलायम सिंह ने उम्मीदवारों की घोषणा की। उन्होंने बताया कि पार्टी किसी से गठबंधन नहीं करेगी और पांच साल में किए गए अपने विकास कार्यों के दम पर चुनाव लड़ेगी।
मुलायम ने कहा कि 78 सीटों पर विचार विमर्श के बाद घोषणा की जाएगी। उन्होंने बताया कि टिकट के लिए 4200 लोगों ने अप्लाई किया था। अरविंद सिंह गोप की जगह बेनी प्रसाद वर्मा के बेटे राकेश वर्मा को टिकट दिया गया है। वहीं पवन पांडेय का टिकट काटकर आशीष को दिया गया।

e have declared list of 325 candidates for upcoming 2017 assembly polls, 78 seats still remain: Mulayam Singh Yadav pic.twitter.com/UwoPpZnOA2
— ANI UP (@ANINewsUP) December 28, 2016
Name of candidates for rest of the 78 seats will be announced soon: Mulayam Singh Yadav
— ANI UP (@ANINewsUP) December 28, 2016
Samajwadi Party ka kisi se alliance nahi ho raha: Mulayam Singh Yadav pic.twitter.com/8Sy3xsAQbg
— ANI UP (@ANINewsUP) December 28, 2016
इससे पहले शिवपाल सिंह भी जारी कर चुके थे डेढ़ सौ से ज्यादा उम्मीदवारों की लिस्ट
खास बात ये है कि इससे पहले प्रदेश अध्यक्ष शिवपाल सिंह भी डेढ़ सौ से ज्यादा उम्मीदवारों की सूची जारी कर चुके थे, लेकिन मुलायम सिंह ने उससे इतर अब नए सिरे से उम्मीदवारों की घोषणा की है। शिवपाल की सूची वाले ज्यादातर उम्मीदवारों को इस सूची में भी जगह मिली है। हालांकि शिवपाल सिंह ने उन सीटों पर उम्मीदवारों की घोषणा की थी जिन पर पिछले चुनाव में पार्टी को हार मिली थी।
बता दें कि सपा में मचे घमासान के बाद प्रदेश अध्यक्ष शिवपाल ने जो सूची जारी की थी उसमें से पूर्व की सूची में शामिल कई उम्मीदवारों का पत्ता काट दिया गया था। सबसे ज्यादा गाज तो मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के करीबियों पर गिरी थी जिनमें से अधिकतर का पत्ता शिवपाल यादव ने साफ कर दिया था। हालांकि मुलायम द्वारा जारी की गई नई लिस्ट में भी मुख्यमंत्री के कई करीबियों को टिकट से वंचित कर दिया गया है जिनमें अरविंद सिंह गोप और पवन पांडेय तो मौजूदा सरकार में मंत्री भी रहे हैं।
वहीं उम्मीदवारों की घोषणा के साथ ही मुलायम ने ये भी साफ कर दिया कि अब कोई उम्मीदवार बदला नहीं जाएगा। मुख्यमंत्री के सवाल पर मुलायम ने कहा कि पहले से ही सीएम उम्मीदवार की घोषणा नहीं की जाती, जीतने के बाद विधायक ही तय करेंगे कि कौन बनेगा मुख्यमंत्री।
यहां देखें प्रत्याशियों की सूची -1
http://www.amarujala.com/photo-gallery/lucknow/sp-announces-candidates-for-election?pageId
यहां देखें प्रत्याशियों की सूची -1
http://www.amarujala.com/photo-gallery/lucknow/sp-candidate-list