फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Mulayam singh released 325 SP candidate list

मुलायम ने जारी की 325 उम्मीदवारों की लिस्ट, अखिलेश के करीबियों के टिकट काटे

Wed, 28 Dec 2016 10:56 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लख्ानऊ
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लख्ानऊ Updated Wed, 28 Dec 2016 10:56 PM IST
विज्ञापन
Mulayam singh released 325 SP candidate list
- फोटो : ANI
यूपी चुनावों की घोषणा होती देख सपा ने अपने पत्ते खोलने शुरू कर दिए हैं। इसी कड़ी में पार्टी सुप्रीमो मुलायम सिंह ने खुद 325 उम्‍मीदवारों की लिस्ट जारी की। खास बात ये है कि पार्टी ने 53 मौजूदा विधायकों का टिकट काट दिया है। जिनमें मौजूदा मंत्री अरविंद सिंह गोप और अखिलेश के करीबी पवन पांडेय जैसे बड़े नाम भी शामिल हैं।
विज्ञापन


176 विधायक ही दोबारा टिकट पाने में कामयाब हुए हैं। लखनऊ में प्रेस कान्फ्रेंस के दौरान मुलायम सिंह ने उम्‍मीदवारों की घोषणा की। उन्होंने बताया कि पार्टी किसी से गठबंधन नहीं करेगी और पांच साल में किए गए अपने विकास कार्यों के दम पर चुनाव लड़ेगी।
विज्ञापन


मुलायम ने कहा क‌ि 78 सीटों पर व‌िचार ‌व‌िमर्श के बाद घोषणा की जाएगी। उन्होंने बताया क‌ि ट‌िकट के ल‌िए 4200 लोगों ने अप्लाई क‌िया था। अरव‌िंद स‌िंह गोप की जगह बेनी प्रसाद वर्मा के बेटे राकेश वर्मा को ट‌िकट द‌िया गया है। वहीं पवन पांडेय का ट‌िकट काटकर आशीष को द‌िया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

इससे पहले शिवपाल सिंह भी जारी कर चुके थे डेढ़ सौ से ज्यादा उम्‍मीदवारों की लिस्ट

Mulayam singh released 325 SP candidate list
खास बात ये है कि इससे पहले प्रदेश अध्यक्ष शिवपाल सिंह भी डेढ़ सौ से ज्यादा उम्‍मीदवारों की सूची जारी कर चुके थे, लेकिन मुलायम सिंह ने उससे इतर अब नए सिरे से उम्‍मीदवारों की घोषणा की है। शिवपाल की सूची वाले ज्यादातर उम्‍मीदवारों को इस सूची में भी जगह मिली है। हालांकि शिवपाल सिंह ने उन सीटों पर उम्‍मीदवारों की घोषणा की थी जिन पर पिछले चुनाव में पार्टी को हार मिली थी। 

बता दें कि सपा में मचे घमासान के बाद प्रदेश अध्यक्ष ‌शिवपाल ने जो सूची जारी की थी उसमें से पूर्व की सूची में शामिल कई उम्‍मीदवारों का पत्ता काट दिया गया ‌था। सबसे ज्यादा गाज तो मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के करीबियों पर गिरी ‌थी जिनमें से अधिकतर का पत्ता शिवपाल यादव ने साफ कर दिया था। हालांकि मुलायम द्वारा जारी की गई नई लिस्ट में भी मुख्यमंत्री के कई करीबियों को टिकट से वंचित कर दिया गया है जिनमें अरविंद सिंह गोप और पवन पांडेय तो मौजूदा सरकार में मंत्री भी रहे हैं।

वहीं उम्‍मीदवारों की घोषणा के साथ ही मुलायम ने ये भी साफ कर दिया कि अब कोई उम्‍मीदवार बदला नहीं जाएगा। मुख्यमंत्री के सवाल पर मुलायम ने कहा कि पहले से ही सीएम उम्‍मीदवार की घोषणा नहीं की जाती, जीतने के बाद विधायक ही तय करेंगे कि कौन बनेगा मुख्यमंत्री।

यहां देखें प्रत्याश‌ियों की सूची -1
http://www.amarujala.com/photo-gallery/lucknow/sp-announces-candidates-for-election?pageId

यहां देखें प्रत्याश‌ियों की सूची -1
http://www.amarujala.com/photo-gallery/lucknow/sp-candidate-list
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed