{"_id":"e01e888c-a26a-11e2-8e4c-d4ae52bc57c2","slug":"mulayam-is-afraid-of-modi-says-kalraj-mishra","type":"story","status":"publish","title_hn":"'मुलायम को सता रहा है मोदी का डर'","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
'मुलायम को सता रहा है मोदी का डर'
गोरखपुर/ब्यूरो
Updated Thu, 11 Apr 2013 11:40 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाजपा के पूर्व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष कलराज मिश्र ने कहा कि मुलायम सिंह यादव नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री बनने से रोकने के लिए लाल कृष्ण आडवाणी की तारीफ कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि मुलायम को मोदी का डर सता रहा है।
विज्ञापन
गोरखपुर में संवाददाताओं से बातचीत में कलराज ने कहा कि नरेंद्र मोदी देश के सर्वाधिक लोकप्रिय नेता हैं लेकिन आगामी लोकसभा चुनाव पार्टी किसके नेतृत्व में लड़ेगी इसे संसदीय बोर्ड ही तय करेगा।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि मुलायम को लग रहा है कि लोकसभा चुनाव में राजग की वापसी होगी और मोदी प्रधानमंत्री बन जाएंगे। मोदी को प्रधानमंत्री बनने से रोकने के लिए मुलायम आडवाणी की तारीफ कर रहे हैं।
विज्ञापन
भाजपा में प्रधानमंत्री पद की उम्मीदवारी संबंधी प्रश्न के उत्तर में कलराज ने कहा कि मोदी देश के सर्वाधिक लोकप्रिय और आडवाणी सबसे वरिष्ठ नेता हैं। मोदी ने गुजरात में जिस तरह से विकास कार्य किया है उसे विकास के मॉडल के रूप में देखा जा रहा है पार्टी लोकसभा चुनाव किसके नेतृत्व में लड़ेगी यह समय आने पर संसदीय बोर्ड तय करेगा।
प्रदेश में बिजली कटौती की समस्या पर कलराज मिश्र ने कहा कि कन्नौज, इटावा और रामपुर जैसे जिलों को 24 घंटे बिजली दी जा रही है। कुछ जिलों में सरकार पक्षपातपूर्ण तरीके से बिजली व्यवस्था को निजी हाथों में देने जा रही है। इससे बिजली के मूल्य में बढ़ोत्तरी की आशंका है।
राजनाथ सिंह की टीम में जगह न मिलने पर संगठन से नाराज होने संबंधी प्रश्न पर कलराज ने कहा कि कोई आवश्यक नहीं कि एक ही व्यक्ति हर बार पदाधिकारी बने। राजनाथ सिंह की टीम अच्छी है और उम्मीद है कि वह अच्छा कार्य करेगी। उन्होंने कहा कि ‘मैं नाराज नहीं हूं’।