फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Youth throws acid on father-in-law in Jayantipur

Moradabad News: जयंतीपुर में युवक ने ससुर पर फेंका तेजाब

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 19 Dec 2023 02:20 AM IST
विज्ञापन
Youth throws acid on father-in-law in Jayantipur
मुरादाबाद। मझोला के जयंतीपुर में एक युवक ने अपने दामाद पर तेजाब फेंक दिया। इसमें वह गंभीर रूप से झुलस गया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बेटी के लापता होने पर पीड़ित अपने दामाद से पूछताछ करने और बच्चों को गर्म कपड़े पहुंचाने गया था। इसी दौरान दोनों के बीच विवाद हो गया था। घटना के बाद से आरोपी दामाद फरार हो गया।
विज्ञापन

मैनाठेर के हुसैनपुर बस्तौर निवासी गंगाराम दिल्ली में रहकर पुताई का काम करता है। गंगाराम ने अपनी बेटी रेखा की शादी दस साल पहले मझोला के जयंतीपुर निवासी बबलू के साथ की थी। रेखा और बबलू के दो बच्चे हैं। आरोप है कि तीन माह पहले बबलू ने रेखा के साथ मारपीट की थी। इसके बाद उसे घर से भगा दिया था। तब से रेखा लापता है। काफी तलाश के बाद भी उसका कोई सुराग नहीं लग पाया। परिवार के लोगों ने बताया कि रेखा के बच्चों को गर्म कपड़े पहुंचाने रविवार सुबह करीब साढ़े ग्यारह बजे दामाद के घर जयंतीपुर गए थे। इसी दौरान गंगाराम से बबलू का कुछ विवाद हो गया। आरोप है कि इस दौरान बबलू ने गंगाराम पर तेजाब फेंक दिया। जिससे उनका शरीर बुरी तरह झुलस गया। घटना की जानकारी मिली तो गंगाराम के परिजन गांव से आ गए। इसी दौरान बबलू मौके से भाग गया। गंगाराम के भतीजे मुकेश और विक्की ने अपने चाचा को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। मुकेश ने बताया कि उनके चाचा दिल्ली के तिलक नगर मोहल्ले में परिवार के साथ रहते हैं। परिवार में बेटा विनोद और बेटी खुशी और पत्नी शिव कुमारी है। सीओ सिविल लाइंस अर्पित कपूर ने बताया कि आरोपी के खिलाफ केस दर्ज किया जा रहा है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article