{"_id":"620ab62870990347be0590cc","slug":"youth-showed-enthusiasm-and-elders-showed-courage-city-news-mbd418889962","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवाओं ने उत्साह तो बुजुर्गों ने दिखाया हौसला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवाओं ने उत्साह तो बुजुर्गों ने दिखाया हौसला
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
90 साल से बुजुर्ग से लेकर 18 साल तक युवाओं ने इस बार जमकर मतदान किया है। बुजुर्ग मतदाता बिना किसी सहारे अपने मताधिकार का प्रयोग करने को मतदान केंद्रों तक पहुंचे थे और युवा सवेरे से बड़ी संख्या में मतदान केन्द्र पर इकट्ठा होकर उत्साह के साथ वोट करने मतदान स्थल तक पहुंचे थे। गिन्नौर दी माफी गांव निवासी मायावती देवी उम्र 82 साल की है। उन्होंने बिना किसी सहारे के मतदान स्थल पर पहुंच कर मतदान किया और उनके साथ कृष्णा देवी भी गई थी उनकी उम्र भी 65 साल की है। उन्होंने बताया की वह जब मतदान करने पहुंची थी इसके बाद जवान में मतदान करने का जोश भर गया था। हासमपुर गोपाल गांव निवासी खचेडू सिंह की उम्र करीब 95 साल की है। वह बीमार है। उनको चलने में परेशानी है फिर भी वह बिना किसी के सहारे के मतदान स्थल पर पहुंचे और मतदान किया।
वहीं, युवाओं में गिन्नौर दी माफी गांव निवासी स्वाति सिंह की उम्र 21 साल की उसने भी पहली बार अपने मत का प्रयोग किया और कहा की उसने अपनी मर्जी की सरकार चुनने का पहली बार मौका मिला है। वह बहुत उत्साहित है। अजय सैनी, अभिनव गुप्ता, आकाश चौधरी, जावेद, लकी प्रजापति आदि सभी ने पहली बार मतदान किया था। वह मतदान को लेकर काफी उत्साहित थे। उन्होंने कहा की उनका वोट विकास करने वाले प्रतिनिधि को चुनने का मौका था इसके लिए उन्होंने काफी दिनों से इंतजार था।