{"_id":"5be0c318bdec22697652b29f","slug":"youth-set-to-fire-after-pouring-petrol","type":"story","status":"publish","title_hn":"मजदूरी मांगने पर युवक को पेट्रोल छिड़ककर जलाया, पुलिस ने दर्ज किया केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मजदूरी मांगने पर युवक को पेट्रोल छिड़ककर जलाया, पुलिस ने दर्ज किया केस
अमर उजाला ब्यूरो, मुरादाबाद
Updated Tue, 06 Nov 2018 03:54 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दीपावली पर खरीदारी के लिए मजदूरी मांगने पर युवक पर तीन सगे भाइयों ने पेट्रोल छिड़ककर आग लगा दी। गंभीर रूप से झुलसे युवक को हायर सेंटर रेफर किया गया है। मजदूर के भाई की तहरीर पर तीनों भाइयों के खिलाफ पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर एक आरोपी को हिरासत में लिया है। एएसपी ने मौका मुआयना कर पुलिस को आरोपियों की गिरफ्तारी के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
आदमपुर थानाक्षेत्र के गांव दरियापुर तुगन निवासी लाखन (35) गांव के ही करुआ, प्रकंत और सतपाल के साथ 20 दिन पहले धनौरा क्षेत्र के खाद गूजर गांव में मजदूरी करने गया था। 15 दिन काम करने के बाद लाखन चार दिन पहले घर आ गया था। मजदूरी का हिसाब करुआ और सतपाल करके ले आए थे। लाखन सोमवार की शाम करुआ के घर गया, तब उसके भाई प्रकंत और सतपाल भी बैठे थे। लाखन ने मजदूरी के 6770 रुपये और भाई रूम सिंह के तीन हजार रुपये देने को कहा।
विज्ञापन
मजदूरी के रुपये न देने पर लाखन की करुआ और उसके भाइयों से कहासुनी हो गई। लाखन ने भी बिना पैसे लिए घर जाने से इंकार कर दिया। आरोप है कि इसी बीच करुआ व उसके भाइयों ने लाखन के ऊपर पेट्रोल छिड़ककर आग लगा दी। आग की लपटें व चीख पुकार सुनकर जमा हुए लोगों ने आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन तब तक लाखन लगभग 60 फीसदी जल चुका था।
विज्ञापन
दोनों पक्षों के अलग-अलग बयान हैं। झुलसे मजदूर को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच कराई जा रही है। - डा. विपिन ताडा, एसपी