{"_id":"65fcaf06276896e57e0eccb4","slug":"youth-dies-in-accident-moradabad-news-c-15-1-mbd1027-367786-2024-03-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: बहन को ससुराल छोड़ने जा रहे युवक की हादसे में मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: बहन को ससुराल छोड़ने जा रहे युवक की हादसे में मौत
विज्ञापन
मुरादाबाद। ठाकुरद्वारा में मुरादाबाद-ठाकुरद्वारा मार्ग पर बृहस्पतिवार शाम करीब चार बजे अज्ञात वाहन की टक्कर से अमरपाल सिंह (32) की मौत हो गई। अमरपाल अपनी बहन शशि को बाइक से उसकी ससुराल रानी नांगला गांव छोड़ने जा रहा था। हादसे में बहन भी घायल हो गई।
ठाकुरद्वारा थाना क्षेत्र के गांव सरकड़ा निवासी अमरपाल सिंह बृहस्पतिवार की शाम अपनी बहन शशि को बाइक से उसकी ससुराल छोड़ने जा रहा था। शशि एकादशी पर मायके आई थी। शाम करीब चार बजे मुरादाबाद-ठाकुरद्वारा मार्ग पर जब दोनों सुल्तानपुर दोस्त गांव के चौराहे के पास पहुंचे तो एक अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर के बाद दोनों सड़क पर गिरकर घायल हो गए।
सूचना पर पहुंची 108 एंबुलेंस से दोनों को सीएचसी में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने अमरपाल को मृत घोषित कर दिया। इसके बाद परिजन अमरपाल को लेकर काशीपुर स्थित निजी अस्पताल भी पहुंचे। हालांकि वहां भी डॉक्टरों ने उसकी मौत होने की पुष्टि की। उधर, हादसे में घायल शशि को भी प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर किया गया है। हादसे के बाद चालक वाहन सहित भाग गया। सूचना पर पुलिस भी दुर्घटना स्थल पर पहुंची और घटना की जानकारी ली। परिजनों ने बताया कि अमरपाल सिंह एक स्कूल में वाहन चलाते थे। अमरपाल की मौत से उसे बेटे मोनू, पत्नी मालती का रो-रोकर बुरा हाल है।