फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Youth committed suicide due to domestic dispute

Moradabad News: घरेलू कलह के चलते युवक ने खुदकुशी की

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 30 Apr 2024 02:26 AM IST
विज्ञापन
Youth committed suicide due to domestic dispute
बछरायूं। घरेलू कलह के चलते एक युवक ने घर में रखे जहरीले पदार्थ का सेवन कर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। मौत की जानकारी मिलने पर परिजनों में शोक है। पुलिस को सूचना दिए बगैर शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया है। मृतक की शादी को अभी चार साल ही हुए थे।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी 30 वर्षीय युवक शराब पीने का आदी था। शराब पीने की आदत की वजह से उसका आए दिन अपनी पत्नी व पिता से विवाद होता था। रविवार की शाम को भी उसका अपनी पत्नी से विवाद हो गया। पत्नी से हुए विवाद से क्षुब्ध होकर युवक ने घर में रखे जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। जहरीले पदार्थ का सेवन करने पर उसकी तबीयत बिगड़ गई। परिजनों को काफी देर बाद युवक द्वारा जहरीले पदार्थ का सेवन करने की जानकारी मिली। वे उसे एक निजी चिकित्सक के यहां ले गए। लेकिन जब तक उसकी मौत हो चुकी थी। मौत की जानकारी मिलने पर परिजन फूट फूट कर रोने लगे। परिजनों ने पुलिस को सूचना दिए बगैर शव का अंतिम संस्कार कर दिया। थाना पुलिस ने भी ऐसी किसी घटना की जानकारी से इंकार किया है। मृतक की शादी अभी चार साल ही हुए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed