{"_id":"6570a20bd5c68b310b09c9e3","slug":"younger-brother-commits-suicide-after-elder-brother-slaps-him-in-rampur-2023-12-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"थप्पड़ पड़ने पर कक्षा तीन के छात्र ने खुदकुशी की: बड़े भाई ने मारा था चाटा, जूते दिलवाने की कर रहा था जिद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
थप्पड़ पड़ने पर कक्षा तीन के छात्र ने खुदकुशी की: बड़े भाई ने मारा था चाटा, जूते दिलवाने की कर रहा था जिद
Wed, 06 Dec 2023 10:02 PM IST
आकाश दुबे
अमर उजाला नेटवर्क, रामपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रामपुर
Published by: आकाश दुबे
Updated Wed, 06 Dec 2023 10:02 PM IST
सार
छोटे भाई ने जिद करते हुए कहा था कि पहले जूते दिलवाओ उसके बाद स्कूल जाऊंगा। इस पर बड़े भाई ने उसके चाटा मार दिया था। इसके बाद बड़ा भाई स्कूल चला गया और छोटा नाराज होकर कमरे में चला गया और दरवाजा बंद कर लिया। गुस्से में आकर उसने रस्सी के फंदे से लटककर जान दे दी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मां की डांट और भाई-बहन से झगड़ा हर घर की बात है, लेकिन डांट और झगड़े से नाराज होकर बच्चों द्वारा आत्मघाती कदम उठाने के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। छोटी-छोटी बातों से बच्चों के मन में उलझन पैदा हो जाती है। वो गलत-सही का अंतर नहीं कर पाते और जान दे देते हैं। ऐसा ही एक मामला जिले में सामने आया है। अभिभावकों को चाहिए कि वे बच्चे के स्वभाव को परखकर उनके साथ उसी तरह का व्यवहार करें।
विज्ञापन
पटवाई थाना क्षेत्र के कलरख गांव में बुधवार सुबह 10 बजे कक्षा तीन में पढ़ने वाला 12 वर्षीय छात्र और उसका 15 वर्षीय बड़ा भाई स्कूल जाने के लिए तैयार हो रहे थे। छोटे भाई ने जिद करते हुए कहा कि पहले जूते दिलवाओ उसके बाद स्कूल जाऊंगा। इस पर बड़े भाई ने उसके चाटा मार दिया। इसके बाद बड़ा भाई स्कूल चला गया और छोटा नाराज होकर कमरे में चला गया और दरवाजा बंद कर लिया।
विज्ञापन
गुस्से में आकर उसने रस्सी के फंदे से लटककर जान दे दी। करीब 11 बजे छत पर काम कर रही उसकी मां नीचे आई और कमरे का दरवाजा बंद देखा तो छोटे बेटे को आवाज लगाई। अंदर से जवाब न मिलने पर उसने घबराकर आसपास के लोगों को बुला लिया। लोगों ने किसी तरह दरवाजा तोड़ा तो छात्र का शव फंदे से लटक रहा था। बेटे का शव देख मां बेसुध हो गई। छात्र के पिता की 10 वर्ष पहले ही मौत हो चुकी है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। अभी कोई तहरीर नहीं दी गई है।
विज्ञापन