{"_id":"62128f7acd96564abf764189","slug":"young-suide-moradabad-news-mbd4193999176","type":"story","status":"publish","title_hn":"जहर खाने के बाद भर्ती रामपुर के युवक की उपचार के दौरान मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जहर खाने के बाद भर्ती रामपुर के युवक की उपचार के दौरान मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुरादाबाद। कोरोना काल के दौरान नौकरी जाने से डिप्रेशन में रह रहे रामपुर के एक युवक ने जहर खा लिया। हालत बिगड़ने पर परिवार वालों ने पहले रामपुर जिला अस्पताल और फिर मुरादाबाद के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां रविवार तड़के उसकी मौत हो गई। सूचना पर पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया है।
शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती रामपुर जिले के थाना सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के मोहल्ला जोहर कालोनी निवासी नोमान राज (40) की मौत हो गई। परिवार वालों के मुताबिक नोमान राज ने 14 फरवरी को घर पर जहर खा लिया था। जिसके बाद उन्हें पहले रामपुर जिला अस्पताल भर्ती कराया गया था, लेकिन हालत में सुधार न होने पर उन्हें मुरादाबाद के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां उसकी मौत हो गई।
मृतक के चचेरे भाई हिबातुल्ला खां ने बताया कि नोमान मुंबई स्थित एक प्राइवेट कंपनी में नौकरी करते थे। कोरोना काल के दौरान उनकी नौकरी छूट गई थी। जिसके बाद वह घर रामपुर आ गए थे। नौकरी की तलाश को लेकर वह काफी परेशान रहते थे। जिसकी वजह से वह डिप्रेशन में चले गए थे। घरवालों के काफी समझाने के बाद भी वह अवसाद से उबर नहीं पा रहे थे। इसी के चलते उन्होंने घर वालों से छिप कर जहर खा लिया था। हालत बिगड़ने के बाद परिवार वालों को इसकी जानकारी हो सकी थी। इधर सूचना पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया है।