{"_id":"6589e4111230281c7f08cb64","slug":"young-man-who-went-fishing-in-gangan-river-drowned-moradabad-news-c-15-1-mbd1027-310564-2023-12-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: गांगन नदी में मछली पकड़ने गया युवक बहा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: गांगन नदी में मछली पकड़ने गया युवक बहा
विज्ञापन
मुरादाबाद।
कटघर थाना क्षेत्र में सोमवार शाम गांगन नदी में मछली पकड़ने गया युवक बह गया। पुलिस और परिजनों ने उसकी काफी तलाश की लेकिन सफलता नहीं मिल पाई।
कटघर थाना क्षेत्र के पंडित नगला निवासी दिनेश (25) पुत्र जगदीश मजदूरी करता है। सोमवार शाम दिनेश अपने दोस्तों के साथ गांगन नदी में मछली पकड़ने गया था। पंडित नगला के मिलक स्थित गांगन नदी में मछली पकड़ रहे थे। इसी दौरान दिनेश मछली पकड़ने के प्रयास में गहरी खाई में पहुंच गया। वह पानी की तेज धार में बह गया। उसके दोस्तों ने उसे बचाने का प्रयास किया लेकिन उन्हें सफलता नहीं मिल पाई। इसकी जानकारी मिलने पर दिनेश के परिजन भी पहुंच गए।
इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई है। पुलिस ने लोगों की मदद से दिनेश को ढूंढने का प्रयास किया लेकिन सफलता नहीं मिल पाई। रात होने के कारण सर्च ऑपरेशन भी रोक दिया गया। एसपी सिटी अखिलेश भदौरिया ने बताया कि मंगलवार की सुबह पीएसी के गोताखोरों को बुलाकर युवक की तलाश की जाएगी।