फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Young man shot dead over money transaction dispute

मुरादाबाद : लेनदेन के विवाद में युवक को मारी गोली, आरोपी ने थाने में किया सरेंडर, कहा- हत्या करके आया हूं

Thu, 28 Sep 2023 12:21 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Thu, 28 Sep 2023 12:21 AM IST
सार

हत्या करने का आरोप असालतपुरा निवासी रोमी पर है। पुलिस उसकी तलाश में जुटी है। पुलिस की जांच में सामने आया है कि दोनों के बीच रुपयों को लेकर विवाद हुआ था।

विज्ञापन
Young man shot dead over money transaction dispute
मुरादाबाद में रियाजुल की हत्या के बाद पूछताछ करतीं पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

 मझोला के जयंतीपुर बंगाली बस्ती में लेनदेन के विवाद में बंगाल के युवक रियाजुल शेख (35) की गोली मारकर हत्या कर दी गई। हत्या करने का आरोप असालतपुरा निवासी रोमी पर है। पुलिस उसकी तलाश में जुटी है। पुलिस की जांच में सामने आया है कि दोनों के बीच रुपयों को लेकर विवाद हुआ था।

विज्ञापन


मूलरूप से बंगाल निवासी रियाजुल शेख मझोला के जयंतीपुर बंगाल बस्ती में पत्नी शकीला और बेटे और बेटी के साथ रहता था। रियाजुल कूड़ा-कबाड़ बीनने का काम करता था। पत्नी ने पुलिस को बताया कि गलशहीद थाना क्षेत्र असालतपुरा बड़ा हाता निवासी रोमी से उसके पति रियाजुल ने ब्याज पर बीस हजार रुपये लिए थे।
विज्ञापन


पूरी रकम और ब्याज का पैसा भी लौटा दिया था। इसके बाद भी रोमी और ब्याज मांग कर रहा था। उसके पति ने कुछ समय बाद रुपये देने के लिए कह दिया था। बुधवार रात रोमी रुपये लेने आया था। इसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


महिला का आरोप है कि रोमी ने तमंचा निकाल लिया और उसके पति के सीने में गोली मार दी। इसके बाद आरोपी मौके से भाग गया। शकीला अन्य लोगों की मदद से रियाजुल को लेकर जिला अस्पताल पहुंची, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

घटना की जानकारी मिलने पर सीओ सिविल लाइंस अर्पित कपूर और थाना प्रभारी संजय पांचाल मौके पर पहुंच गए और फोरेंसिक टीम भी मौके पर बुला ली। पत्नी और अन्य लोगों से पूछताछ करने के बाद पुलिस ने आरोपी की तलाश में उसके घर अदालतपुरा में दबिश दी लेकिन आरोपी नहीं मिला।

एसपी सिटी अखिलेश भदौरिया ने बताया कि रुपयों के विवाद में हत्या किए जाने की बात सामने आई है। आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी गई है।

हत्यारोपी ने थाने पहुंचकर किया सरेंडर, बोला मैंने की हत्या

रियाजुल की हत्या करने वाला रोमी बुधवार देर रात गलहशहीद थाने पहुंच गया और उसने सरेंडर कर दिया। उसने बताया कि वह रियाजुल की हत्या आया है। एसपी सिटी ने बताया कि पुलिस रोमी की तलाश में उसके घर पहुंची थी।

इससे पहले ही वह घर से निकल गया। पुलिस उसकी तलाश में जुटी थी। इसी दौरान वह थाने पहुंच गया। उसने तमंचा भी पुलिस को सौंप दिया है। इसकी जानकारी मिलने पर मझोला थाने की पुलिस गलशहीद पहुंच गई और उसे पकड़ कर ले गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed