फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   young man reached his maternal home posing relative her husband and seeing woman alone, did dirty acts

Moradabad: पति का रिश्तेदार बनकर मायके पहुंचा युवक, महिला को अकेली देख की गंदी हरकत.. वीडियो बनाकर ब्लैकमेलिंग

Fri, 27 Oct 2023 03:19 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद Published by: विमल शर्मा Updated Fri, 27 Oct 2023 03:19 PM IST
सार

पीड़िता की सूचना के आधार पर एसएसपी हेमराज मीना ने थाना प्रभारी को पूरे मामले की जांच सौंपी है। पीड़िता का आरोप है कि युवक वीडियो के नाम उत्पीड़न कर रहा है। 

विज्ञापन
young man reached his maternal home posing relative her husband and seeing woman alone, did dirty acts
नागफनी में महिला ने आरोपी के खिलाफ दर्ज कराया केस - फोटो : amar ujala

विस्तार

मुरादाबाद के नागफनी थाना क्षेत्र में रहने वाली महिला ने पति के रिश्तेदार पर घर में घुसकर दुष्कर्म करने और वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने का आरोप लगाया है। पीड़िता ने एसएसपी को प्रार्थना पत्र देकर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। पीड़ित महिला ने प्रार्थना पत्र में बताया कि पति और ससुराल वालों ने उसका उत्पीड़न किया था।

विज्ञापन


इससे तंग आकर वह मायके में आकर रहने लगी थी। 19 अप्रैल 2023 को पति अपने एक रिश्तेदार के साथ महिला के मायके पहुंच गया। इसी दौरान रिश्तेदार बात करने के बहाने महिला को कमरे में ले गया। उस वक्त पति कमरे से बाहर मौजूद था। आरोप है कि रिश्तेदार ने उसके साथ दुष्कर्म किया और मोबाइल से वीडियो भी बना ली।
विज्ञापन


इस वीडियो के जरिए आरोपी पीड़िता को लगातार ब्लैकमेल कर रहा है। अगर महिला आरोपी की बात नहीं मानती है तो वह वीडियो वायरल करने की धमकी देता और परिवार को जान से मारने की भी धमकी देता है। एसएसपी हेमराज मीना ने नागफनी थाना प्रभारी को मामले की जांच कर कार्रवाई के आदेश दिए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

तलाक के बाद पूर्व पति भेज रहा महिला को अश्लील मैसेज

मझोला थाना क्षेत्र में रहने वाली एक महिला ने अपने पूर्व पति पर केस दर्ज कराया है। जिसमें महिला ने बताया कि तलाक के बाद भी आरोपी उसे अश्लील और धमकी भरे मैसेज भेज रहा है। जिससे वह बहुत परेशान है। पीड़िता ने बताया कि 3 दिसंबर 2008 को मझोला के लाइनपार निवासी युवक से उसकी शादी हुई थी।


महिला को शादी के बाद पता चला कि पति अपराधिक प्रवृत्ति का व्यक्ति है। महिला को तरह तरह की यातनाएं देने लगा। जिससे तंग आकर महिला ने उससे दूर रहने का मन बना लिया था। 8 जुलाई 2022 को कोर्ट से पीड़िता ने पति से तलाक ले लिया। इसके बाद वह मायके में बेटी के साथ रहने लगी।

इसके बाद से आरेापी उसके मोबाइल पर अश्लील, पीड़ा दायक और आपत्तिजनक मैसेज भेजकर परेशान कर रहा है। जिससे तंग आकर महिला ने अपना नंबर बंद कर दिया और पिता का नंबर इस्तेताल करने लगी। अब आरोपी पिता के नंबर पर भी वैसे ही मैसेज भेजकर परेशान कर रहा है।


पीड़िता ने आरोपी के मैसेज के स्क्रीन शॉट की कॉपी के साथ पुलिस को तहरीर दी है। सीओ सिविल लाइंस अर्पित कपूर ने बताया कि तहरीर के आधार पर केस दर्ज किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed