फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   young man molested girl and beat her when she protested in Moradabad

UP: युवक ने चने के खेत में युवती से की छेड़छाड़, विरोध करने पर फाड़े कपड़े; पेट्रोल डालकर जलाने की कोशिश की

Wed, 27 Dec 2023 09:26 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क,
अमर उजाला नेटवर्क, Published by: श्याम जी. Updated Wed, 27 Dec 2023 09:26 PM IST
सार

मुरादाबाद जिले में एक युवती के साथ छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। पीड़िता का आरोपी है कि युवती के विरोध करने पर युवक ने उसके साथ मारपीट की और पेट्रोल छिड़ककर आग लगाने की कोशिश की।
 

विज्ञापन
young man molested girl and beat her when she protested in Moradabad
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मझोला थाना क्षेत्र में खेत में चने का साग लेने गई एक युवती के साथ युवक ने छेड़छाड़ की। आरोप है कि युवती के विरोध करने पर युवक ने उसके साथ मारपीट की और पेट्रोल छिड़ककर आग लगाने की कोशिश की। पीड़िता के शोर मचाने पर आरोपी जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। पीड़िता ने मामले की शिकायत दर्ज कराई है। 

विज्ञापन


पाकबड़ा थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी 18 वर्षीय युवती ने मझोला थाना पुलिस दी तहरीर में बताया कि वह पांच माह से मझोला थाना क्षेत्र के गांव में अपनी रिश्तेदारी में रह रही है। 25 दिसंबर की शाम वह दिल्ली रोड स्थित गुलाब रिसार्ट के पीछे खेत में चने का साग तोड़ने गई थी। इसी दौरान पाकबड़ा के लोधीपुर निवासी सुनील उर्फ गोलू आ गया। आते ही आरोपी ने युवती के साथ छेड़खानी की और उसके कपड़े फाड़ दिए। विरोध करने पर गाली-गलौज करते हुए मारपीट की। 
विज्ञापन


पीड़िता का आरोप है कि आरोपी सुनील ने उसके ऊपर पेट्रोल छिड़क कर आग लगाने की भी कोशिश की। किसी तरह युवती अपनी जान बचाकर वहां से भागी और शोर मचा दिया। इसी बीच आस पड़ोस के खेतों में काम कर रहे लोग आ गए। इसके बाद आरोपी युवती को जान से मारने की भी धमकी देकर भाग गया। सीओ सिविल लाइंस अर्पित कपूर ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपी खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। विवेचना में जो भी तथ्य सामने आएंगे। उसी आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed