फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   young man hanging form thre noose

युवक का फंदे से लटका मिला शव

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 07 Dec 2020 02:56 AM IST
विज्ञापन
young man hanging form thre noose
मुरादाबाद। मझोला थाना क्षेत्र के रामतलैया में एक युवक का शव उसके घर में फंदे से लटका मिला है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने युवक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

मझोला थाना क्षेत्र के मोहल्ला रामतलैया निवासी परमवीर उर्फ गुड़्डू (35) का किसी बात को लेकर सुबह पत्नी से विवाद हो गया था। जिसके बाद उसकी पत्नी दोपहर में घर छोड़ कर चली गई थी। बताया जाता है कि इसके बाद परमवीर ने उसे कई बार फोन कर बुलाया, लेकिन उसने आने से मना कर दिया। इस पर उसने अपने एक मित्र से भी फोन कर उसे बुलाने की कोशिश की, लेकिन पत्नी नहीं आई। पड़ोसियों को जब उसके घर से कोई आहट नहीं मिली तो देर रात उन्होंने आवाज लगाई। लेकिन अंदर से किसी की आवाज न आने पर देखा तो परमवीर का शव फंदे से लटका था। पड़ोसियों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। मझोला प्रभारी ने बताया कि घटना की सूचना पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed