{"_id":"61ad8c96b05cd011496609b3","slug":"young-man-dies-in-road-accident-he-was-running-away-after-killed-his-father-in-rampur","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"यूपी: रामपुर में पिता की हत्या कर भाग रहे बेटे की सड़क हादसे में मौत, परिवार में मचा कोहराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: रामपुर में पिता की हत्या कर भाग रहे बेटे की सड़क हादसे में मौत, परिवार में मचा कोहराम
Mon, 06 Dec 2021 09:37 AM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, रामपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रामपुर
Published by: शाहरुख खान
Updated Mon, 06 Dec 2021 09:37 AM IST
सार
रामपुर जिले के शाहबाद कोतवाली इलाके के एक गांव में पिता की हत्या करने के बाद फरार हुए बेटे की भी सड़क हादसे में मौत हो गई। पुलिस ने सूचना पाकर दोनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए रामपुर भेज दिया। दोनों के प्रकरण में पुलिस मुकदमा दर्ज करने में जुटी हुई है।
विज्ञापन
यूपी पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश के रामपुर जिले में होमगार्ड पिता की हत्या करने के बाद फरार हो रहे बेटे की सड़क हादसे में मौत हो गई। परिवार में दो मौत होने से कोहराम मचा हुआ है। पुलिस ने दोनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
जानकारी के अनुसार, शाहबाद के कोतवाली इलाके के गांव भगवंतपुर का मझरा में पिता की हत्या करने के बाद फरार हुए बेटे की भी सड़क हादसे में मौत हो गई। पुलिस ने सूचना पाकर दोनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए रामपुर भेज दिया। दोनों के प्रकरण में पुलिस मुकदमा दर्ज करने में जुटी हुई है।
गांव भगवंतपुर का मझरा (तालकाबाद) निवासी बुद्धसेन कोतवाली में होमगार्ड के पद तैनात था। पुलिस के अनुसार रविवार और सोमवार की मध्य रात्रि के बीच बुद्धसेन (55) के छोटे बेटे नेकपाल ने आपसी बंटवारे को लेकर घर में सो रहे पिता के सर पर ताबड़तोड़ वार कर दिए। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई हत्या।
विज्ञापन
हत्या की सूचना बड़े बेटे ओमप्रकाश ने पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में ले लिया। जानकारी करने पर परिवार के लोगों ने पुलिस को बताया कि छोटे बेटे नेकपाल ने पिता की हत्या की है। उसी दौरान पुलिस को एक सड़क हादसे में व्यक्ति की मौत की सूचना मिली।

घटनास्थल पर जाकर देखा तो पिता का हत्यारा छोटा बेटा नेकपाल (25) मिला। पुलिस ने उसके शव को लेकर भी पोस्टमार्टम के लिए रामपुर भेज दिया है। पुलिस के अनुसार दोनों प्रकरणों में हत्या और दुर्घटना से संबंधित धाराओं में मुकदमा पंजीकृत करने की कार्रवाई चल रही है।
मौके का मुआयना करने के लिए एडिशनल एसपी संसार सिंह भी सोमवार सुबह पहुंचे। उधर फॉरेंसिक टीम ने भी हत्या और एक्सीडेंट से संबंधित कुछ तथ्य जुटाए हैं।
मौके का मुआयना करने के लिए एडिशनल एसपी संसार सिंह भी सोमवार सुबह पहुंचे। उधर फॉरेंसिक टीम ने भी हत्या और एक्सीडेंट से संबंधित कुछ तथ्य जुटाए हैं।