फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Young man beaten to death in Amroha

Murder: सैदनगली में रिश्तेदारी में गए युवक की लाठी से पीट-पीटकर हत्या, परिजनों ने किया जमकर हंगामा

Tue, 27 Sep 2022 12:43 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा
अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा Published by: शाहरुख खान Updated Tue, 27 Sep 2022 12:43 PM IST
सार

गजरौला थाना इलाके के गांव सुल्तानठेर के रहने वाले युवक की सैदनगली थाने के गांव सुतारी में पीट-पीटकर हत्या करने से सनसनी फैल गई। 
युवक रिश्तेदारी में गया था। सुतारी गांव में रंजीश के चलते गांव के लोगों ने उसके जीजा पर हमला कर दिया था। बीच-बचाव में आए युवक की हत्या कर दी।

विज्ञापन
Young man beaten to death in Amroha
मृतक का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अमरोहा जिले में रिश्तेदारी में आए युवक की पीट-पीटकर हत्या करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा है। दो लोगों को हिरासत में लिया गया है। पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन


गजरौला थाना क्षेत्र के गांव सुल्तानठेर निवासी 30 वर्षीय तोताराम पुत्र गंगा शरण सोमवार को सैदनगली थाना क्षेत्र के गांव सुतारी में अपनी रिश्तेदारी में गया था। यहां पर उसकी बहन और बुआ की शादी हुई है। बुआ के घर देवी का जागरण का आयोजन था। जिसमें शामिल होने के लिए तोताराम आया हुआ था। 
विज्ञापन


मध्य रात्रि में पुरानी रंजिश के चलते गांव के लोगों ने तोताराम के बहनोई विजयपाल पर हमला कर दिया। इसी दौरान बीच बचाव में तोताराम भी उतर आया। आरोपियों ने लाठी-डंडों से पीटकर तोताराम की हत्या कर दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। इस दौरान जमकर हंगामा हुआ। 
विज्ञापन
विज्ञापन


 

पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया है। मृतक के भाई ने पुलिस को तहरीर दी है। युवक की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने मामले में दो लोगों को हिरासत में लिया है। पूछताछ की जा रही है। 

थाना प्रभारी अरिहंत कुमार सिद्धार्थ ने बताया कि मामले में दो लोगों से पूछताछ की जा रही है। जल्द ही कानूनी कार्रवाई की जाएगी। शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed