फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   young injured in gunshot

पत्नी को दवाई दिलाने जा रहे युवक को मारी गोली

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 14 Aug 2022 12:45 AM IST
विज्ञापन
young injured in gunshot
कुंदरकी। पत्नी को दवा दिलाने जा रहे युवक को बाइक सवार तीन हमलावरों ने गोली मार दी। गोली लगने से घायल युवक के सामने हमलावर उसकी पत्नी को बाइक पर बैठाकर भाग गए। पुलिस ने घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है। हालांकि पुलिस को अभी घटना की तहरीर नहीं दी गई है।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक मैनाठेर थाना क्षेत्र के ग्राम बरैठा खिजरपुर निवासी एक ने चार माह पहले संभल जिले के असमोली थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली युवती से प्रेम विवाह किया था। शनिवार शाम करीब चार बजे वह अपनी पत्नी को बाइक से क्षेत्र के डींगरपुर से दवा दिलाने जा रहा था। जब उसकी बाइक डींगरपुर पाकबड़ा रोड पर रसूलपुर अड्डे से कुछ ही आगे पहुंची। तभी दो बाइकों पर तीन युवक आए और उसकी पत्नी को अपने साथ ले जाने का प्रयास करने लगे। विरोध करने पर युवक कंधे में गोली मार दी। वह घायल होकर मौके पर ही गिर गया। हमलावर बाइक पर उसकी पत्नी को बैठकर पाकबड़ा की ओर भाग निकले। सूचना मिलने पर मैनाठेर पुलिस भी पहुंच गई और घायल को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया। मैनाठेर कोतवाल योगेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि बाइक सवार हमलावरों ने युवक को गोली मारी है। घायल ने जानकारी दी है कि हमलावर उसकी पत्नी को भी साथ ले गए हैं। जांच में पता चला कि कुछ माह पहले ही दोनों में प्रेम विवाह हुआ था। पुलिस ने अपने स्तर से जांच शुरू कर दी है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed