फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   young died due to shock of train

ट्रेन की चपेट में आए दो साथी, एक की मौत

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 18 Jun 2022 01:12 AM IST
विज्ञापन
young died due to shock of train
मुरादाबाद। डबल फाटक पुल के पास शुक्रवार सुबह दो साथी ट्रेन की चपेट में आ गए। हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक शुक्रवार सुबह करीब साढ़े आठ बजे दो युवक कटघर क्षेत्र में डबल फाटक पुल और रेलवे स्टेशन के बीच ट्रैक पार कर रहे थे। इसी दौरान ट्रेन आ गई और दोनों उसकी चपेट में आ गए। ट्रेन गुजरने के बाद लोग मौके पर पहुंचे तो देखा कि एक युवक की मौत हो चुकी है जबकि दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल था। सूचना पर पहुंची कटघर थाने की पुलिस ने घायल को जिला अस्पताल भिजवा दिया। मृतक की पहचान 30 वर्षीय मोतीराम के रूप में की गई। मोतीराम कटघर थानाक्षेत्र के आंबेडकर नगर मोहल्ले में रहता था। सूचना मिलने पर उसके परिजन भी मौके पर पहुंच गए। मोतीराम के भाई शिवम ने बताया कि मोतीराम आर्टिफीशियल चेन व अन्य सामान की फेरी लगाता था। शुक्रवार सुबह वह हरिद्वार जाने के लिए घर से निकला था। मृतक मोतीराम के परिवार में पत्नी सुमन देवी और छह वर्षीय बेटी देविका है। पुलिस ने बताया घायल जावेद (28) कटघर के जाहिद नगर निवासी है। परिजनों के अनुसार मोतीराम और जावेद दोस्त हैं। कटघर थाना प्रभारी आरपी शर्मा ने बताया कि पोस्टमार्टम कराने के बाद मोतीराम का शव उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed