{"_id":"628fd3daaa68e86c5427ad05","slug":"yound-died-due-to-shock-of-current-city-news-mbd4294028116","type":"story","status":"publish","title_hn":"मूंढापांडे में करंट लगने से युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मूंढापांडे में करंट लगने से युवक की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुरादाबाद। मूंढापांडे थानाक्षेत्र के मुड़िया भायपुर गांव के जंगल में बृहस्पतिवार दोपहर एक युवक हाईटेंशन लाइन की चपेट में आ गया। करंट लगने से युवक की मौत हो गई। सूचना पर पुलिस पहुंची ने शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। देर रात तक मृतक की पहचान नहीं हो पाई थी।
पुलिस के मुताबिक, ये मामला मूंढापांडे थानाक्षेत्र के मुड़िया भायपुर के जंगल का है। दोपहर करीब 12 बजे 25 वर्षीय युवक पैदल ही अफजलपुर गांव की ओर जा रहा था। गांव से कुछ ही दूर पर रास्ते से हाईटेंशन लाइन गुजर रही है। बताया जा रहा है कि युवक का हाथ हाईटेंशन लाइन से टच हो गया, जिससे युवक को करंट लग गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। इसी दौरान बिजली लाइन में तेज आवाज के साथ फाल्ट हो गया। खेतों और ईंट भट्ठे पर काम करने वाले लोग मौके पर पहुंच गए और उन्होंने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने आस पड़ोस के गांवों में सूचना भिजवाई। इसके बाद मुड़िया भायपुर, अफजलपुर और अन्य आस पड़ोस के गांवों के लोग मौके पर पहुंच गए और मृतक की पहचान कराने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिल पाई।
मूंढापांडे थाना प्रभारी हिमांशु चौहान ने बताया कि मृतक की जेब से कोई ऐसा प्रपत्र व अन्य सामान नहीं मिला है, जिससे उसकी पहचान हो सके। शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया गया है। मुरादाबाद समेत अन्य जनपदों में भी युवक की मौत की सूचना भेजी गई है। ताकी किसी गांव से कोई युवक लापता हो तो उसके परिजन पोस्टमार्टम हाउस पहुंचकर मृतक की पहचान कर सकें।