फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   World Sleep Day: Incomplete sleep can make you sick for life

विश्व नींद दिवस 21-39-19

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 18 Mar 2022 01:15 AM IST
विज्ञापन
World Sleep Day: Incomplete sleep can make you sick for life
नींद दिवस पर रेलवे स्टेशन पर सोते हुए कुली। संवाद - फोटो : CITY
आज बच्चों, युवाओं समेत हर वर्ग में देर रात मोबाइल का प्रयोग करना और कम नींद लेना एक आदत बनती जा रही है। चिकित्सा विशेषज्ञ इस आदत को बेहद खतरनाक मानते हैं। यह आदत इंसान को जिंदगी भर के लिए बीमार बना सकती है। देर रात तक मोबाइल का प्रयोग करने और रोजाना आठ घंटे की नींद न लेने से मानसिक तनाव, नेत्र विकार, डायबिटीज, मोटापा, हाई ब्लडप्रेशर, माइग्रेन समेत तमाम घातक बीमारियां लग सकती हैं।
विज्ञापन

डॉक्टरों का मानना है कि कम सोने वाले व्यक्ति का दिमाग सूचनाओं के प्रति कम संवेदनशील होता है। ऐसे में कभी कभी व्यक्ति वाहन चलाते समय दूसरे वाहन का हार्न सुनने पर भी सचेत नहीं होता और दुर्घटना हो जाती है। डॉक्टरों का कहना है कि कई युवा नींद न आने की समस्या लेकर उनके पास आते हैं। इसका कारण मोबाइल का देर रात कर प्रयोग करना ही है। कम नींद लेने के कारण शरीर में शरीर में मेलोटोनिन हार्मोन का स्तर कम हो जाता है। इससे व्यक्ति हर समय तनाव में और चिड़चिड़ा रहने लगता है। यह तनाव ही तमाम बीमारियों की जड़ है। ऐसे में डॉक्टर रात 10 दस बजे के बाद मोबाइल का प्रयोग न करने का सुझाव देते हैं।
विज्ञापन

क्यों जरूरी है रोजाना आठ घंटे नींद
1- तनाव, गुस्सा और डिप्रेशन नींद पूरी न होने से तनाव और चिड़चिड़ापन आम बात है। तनाव की स्थिति में कभी कोई काम ठीक से नहीं हो पाता। ऐसे में गुस्सा और डिप्रेशन जैसी दिक्कतें शुरू हो जाती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

2- दिल की सेहत पर बुरा पड़ा है बुरा असर : पूरी नींद न ले पाने से शरीर का मेटाबॉलिज्मप्रभावित होता है। इसकी वजह से शरीर में चर्बी बढ़ने लगती है। हाई बीपी, डायबिटीज और हृदय संबन्धी परेशानियों का खतरा बढ़ जाता है।
3- इम्यून सिस्टम हो सकता है कमजोर नींद पूरी न होने से रोग प्रतिरोधक तंत्र (इम्यून सिस्टम) प्रभावित होता है। इससे व्यक्ति को कोई भी इंफेक्शन, खांसी, जुकाम, बुखार आदि समस्याएं जल्दी घेर लेतीं हैं।
4- हार्मोनल समस्याएं : लगातार नींद पूरी न होने से महिलाओं में थायरॉयड, पीसीओडी जैसी कई हार्मोनल परेशानियां बढ़ सकती हैं। इसकी बड़ी वजह भी तनाव है। इससे हार्मोन असंतुलित हो जाते हैं और महिलाओं को चिड़चिड़ापन, पीरियड्स में अनियमितता, मोटापा आदि परेशानियां हो जाती हैं।
5- निर्णय लेने की क्षमता होती कमजोर : कम नींद लेने वाले व्यक्ति का दिमाग सामान्य की अपेक्षा कम संवेदनशील हो जाता है। इससे व्यक्ति कि निर्णय लेने की क्षमता पर असर पड़ता है।

अच्छी नींद के लिए जरूरी टिप्स
1- अच्छी नींद के लिए सबसे पहले सोने का समय निर्धारित करें। छुट्टी के दिन भी इसका पालन करें।
2- कैफीन और अल्कोहल के इस्तेमाल से बचें।
3- सोने से एक घंटा पहले टीवी न देखें और मोबाइल का इस्तेमाल न करें।
4- बेडरूम में शांत और अंधेरा बनाने का प्रयास करें।
5- खासकर नौकरीपेशा लोग नियमित व्यायाम की आदत डालें।
हर वर्ग के व्यक्ति के लिए कम से कम आठ घंटे की नींद जरूरी है। लगातार नींद पूरी न होने से घातक परिणाम देखने को मिल सकते हैं। माता-पिता इस बात का ध्यान रखें कि घर में देर रात तक टीवी न चले। इससे बच्चों की स्मरण शक्ति पर असर पड़ता है। रोजाना 45 मिनट व्यायाम जरूर करें।
- डॉ नितिन बत्रा, फिजीशियन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed