फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   world enjoyed India fast bowling in World Cup after centuries says mohammad Shami

'यूपी में बहुत टैलेंट है': मंडलायुक्त सभागार में मो. शमी का स्वागत, बोले- मां-बाप बच्चे को पहचान नहीं पाते हैं

Wed, 27 Dec 2023 05:44 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद Published by: अनुज कुमार Updated Wed, 27 Dec 2023 05:44 PM IST
सार

मंडलायुक्त सभागार में अंतरराष्ट्रीय बॉलर मो. शमी का जोरदार स्वागत हुआ। जहां उन्होंने कहा कि वर्ल्ड कप में दुनिया ने सदियों बाद भारत की फास्ट बालिंग का आनंद लिया। नए खिलाड़ी खुद को पहचाने और वफादारी दिखाएं। मो. शमी और उनके परिवार के लिए सम्मान समारोह आयोजित किया गया था। 

विज्ञापन
world enjoyed India fast bowling in World Cup after centuries says mohammad Shami
मंडलायुक्त सभागार में सम्मान समारोह का आयोजन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भारतीय क्रिकेट टीम के फास्ट बॉलर मो. शमी ने कहा कि वर्ल्ड कप के दौरान भारतीय खिलाड़ियों ने काफी मेहनत की। लेकिन किस्मत ने साथ नहीं दिया। सदियों बाद दुनिया ने भारत की फास्ट बालिंग का आनंद लिया।

विज्ञापन


मंडलायुक्त आंजनेय कुमार सिंह ने कमिश्नरी सभागार में मो. शमी और उनके परिवार के लिए बुधवार को सम्मान समारोह आयोजित किया। कार्यक्रम के दौरान मो. शमी ने कहा कि काफी गर्व की बात है कि प्रशासनिक अधिकारी विभागीय कार्य में अपना व्यस्त समय निकालकर ऐसा कार्यक्रम आयोजित करते हैं।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि क्रिकेट स्पोर्ट्स के बारे में वह बहुत कम बात करते हैं। पहले खेलते समय लोग कमेंट पास करते थे लेकिन अपनी मां की तरफ इशारा करते हुए कहा कि यह मेरा सौभाग्य है कि ऐसे परिवार में जन्म लिया और इनका हमेशा एहसानमंद रहूंगा। बहुत लोग उनके खेल के सफर को देखे और जानते हैं। पहले खेल का कल्चर नहीं था और संसाधन भी उपलब्ध नहीं थे। आज बहुत कुछ है।

विज्ञापन
विज्ञापन

यूपी में बहुत है टैलेंट
मो. शमी ने कहा कि यूपी में बहुत टैलेंट हैं। मंडल के कई खिलाड़ी नेशनल तक खेल चुके हैं लेकिन कुछ कमियों के चलते अंतरराष्ट्रीय लेवल तक नहीं पहुंच सके। उन्होंने भी बहुत कुछ झेला। इसके बाद अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट तक पहुंचे। युवाओं को अपने टैलेंट को पहचानना चाहिए और वफादारी के साथ खेलना चाहिए।

आगे कहा कि कभी-कभी परिवार के डाइरेक्शन भी गलत होते हैं। वे अपने बच्चे को पहचान नहीं पाते हैं। क्रिकेट में अपना बेस्ट देने की कोशिश करता हूं। वर्ल्ड कप में लोगों ने पहली बार बॉलिंग का आनंद लिया। दुनिया ने भारत की फास्ट बॉलिंग के बारे में जाना है। जैसा पहले था। वैसे आज भी हूं। कोई बदलाव नहीं आया है।

चांदी कलर की ट्राली और प्रशस्तिपत्र दिया
मंडलायुक्त आंजनेय कुमार सिंह, डीआईजी मुनिराज जी, डीएम मानवेंद्र सिंह, एसएसपी हेमराज मीणा, सीडीओ सुमित यादव ने शमी को चांदीयुक्त ट्राफी और प्रशस्तिपत्र प्रदान किया। इस दौरान शमी की मां अंजुमआरा, भाई हसीब और भाभी को भी अधिकारियों ने सम्मानित किया। इस दौरान संभल के डीएम और एसपी, संयुक्त आयुक्त उद्योग योगेश कुमार सहित अन्य अधिकारी भी मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed