फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   worker riding bike dies due to collision with vehicle

Moradabad News: वाहन की टक्कर से बाइक सवार फैक्टरी कर्मी की मौत

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 06 Dec 2023 02:13 AM IST
विज्ञापन
worker riding bike dies due to collision with vehicle
कांठ (मुरादाबाद)।
विज्ञापन

कांठ में रसूलपुर रेल क्रॉसिंग 432-बी के पास एक अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार कुंदरकी निवासी फुरकान (20) की मौत हो गई। वहीं बाइक पर पीछे बैठा दोस्त मोहम्मद शाकिब (19) घायल हो गया। दोनों हिमाचल प्रदेश की एक फैक्टरी में काम करते है। वहीं घायल को सीएचसी से जिला अस्पताल के लिए रेफर किया गया है।

कुंदरकी के मोहल्ला कर्बला निवासी फुरकान और कुंदरकी के ही इमरतपुर निवासी मोहम्मद शाकिब पुत्र मोहम्मद शरीफ हिमाचल प्रदेश में काम करते हैं। फुरकान गुरुकृपा फैक्टरी में चप्पलों पर पॉलिस करने का काम करता था, जबकि शाकिब बेल्डिंग का काम करता है। मंगलवार शाम करीब सात बजे फुरकान व शाकिब बाइक से हिमाचल प्रदेश से कुंदरकी आ रहे थे। जब दोनों कांठ में रसूलपुर रेल क्रॉसिंग 432-बी के पास पहुंचे तो एक अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में फुरकान की मौत हो गई, जबकि शाकिब घायल हो गया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को इलाज के लिए सीएचसी में भर्ती कराया, जहां से शाकिब को जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। वहीं हादसे की जानकारी मृतक और घायल के परिवार वालों को भी दी है। वहीं पुलिस को आशंका है कि बाइक को किसी ट्रैक्टर-ट्रॉली ने टक्कर मारी है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed