{"_id":"5fd32c4614596753c0cea9748e049cd2","slug":"women-theif-chaught-red-handed-in-a-shop-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चोरी करते रंगे हाथ पकड़ी गई दो महिलाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चोरी करते रंगे हाथ पकड़ी गई दो महिलाएं
ब्यूरो/ अमर उजाला मुरादाबाद
Updated Thu, 29 Oct 2015 01:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोतवाली क्षेत्र में स्थित बुध बाजार में दो महिलाएं कपड़े की एक दुकान पर चोरी करते रंगे हाथ पकड़ी गईं। दोनों के पास से चोरी किया गया कपड़ा भी बरामद हो गया। लेकिन कोतवाली पुलिस ने दोनों महिलाओं को बिना किसी एक्शन के छोड़ दिया। पुलिस के इस रवैय्ये से व्यापारियों में गुस्सा है। देर रात तक इसे लेकर व्यापारी कोतवाली पर डटे थे।
पीड़ित कपड़ा व्यापारी का कहना है कि वह पुलिस कप्तान से कोतवाली पुलिस की शिकायत करेंगे।कोतवाली क्षेत्र में मालवीय नगर निवासी विनोद कक्कड़ की बुध बाजार में हिंदू कालेज के सामने कपड़े की दुकान है। बुधवार को दो बुर्कानशी महिलाएं एक युवक के साथ बाइक से विनोद की दुकान पर पहुंची और परिवार में शादी होने की बात कहकर सूट मांगे।
कुछ सूट खरीदने के बाद दोनों महिलाएं चली गईं। इसके कुछ देर बाद दोबारा से आईं और फिर से सूट दिखाने को कहा। इस बार दोनों महिलाओं ने चार सूट अपने बुर्को में छुपा लिए और चल दीं। लेकिन सेल्समैन संजीव की नजर महिलाओं की इस हरकत पर पड़ गई और उसने शोर मचा दिया।
विज्ञापन
जिस पर महिलाएं हड़बड़ा गईं पहले तो उन्होंने बहानेबाजी की और रोने का नाटक करके दुकानदार पर दबाव बनाना चाहा। लेकिन मामला बढ़ता देख बुर्के में छुपाए गए सूट निकालकर बाहर रख दिए। सूचना पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच गई लेकिन कोतवाली पुलिस ने रंगे हाथ चोरी करते पकड़ी गई दोनों महिलाओं को गिरफ्तार करने के बजाए उन्हें घर जाने दिया।
मौके पर पहुंचे एसएसआई का तर्क था कि महिला कांस्टेबिल नहीं होने की वजह से गिरफ्तारी नहीं की जा सकी। उधर, महिलाओं के साथ आया युवक बवाल बढ़ने पर बाइक मौके पर ही छोड़कर भाग गया, जिसे व्यापारी ने कोतवाली पुलिस के सुपुर्द कर दिया है। उधर, कपड़ा व्यापारी विनोद कक्कड़ का आरोप है कि पुलिस ने खुले तौर पर चोरों की मदद की है, वह इस मामले को लेकर आला अफसरों तक जाएंगे।