फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Women got triple talaq on phone from South Africa

दक्षिण अफ्रीका से फोन पर दे दिया तीन तलाक, पीड़िता ने एसपी से लगाई गुहार

Mon, 19 Aug 2019 04:33 AM IST
Abhishek Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रामपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रामपुर Published by: Abhishek Singh Updated Mon, 19 Aug 2019 04:33 AM IST
विज्ञापन
Women got triple talaq on phone from South Africa
तीन तलाक (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : PTI

निकाह के डेढ़ माह के बाद रोजगार की तलाश में दक्षिण अफ्रीका गए युवक ने दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर टेलीफोन के जरिए ही अपनी पत्नी को तलाक दे दिया। पीड़िता शमशीर जहां ने एसपी को शिकायती पत्र देकर मुकदमा दर्ज किए जाने की मांग की है। एक अन्य मामले में शहजाद नगर थाना क्षेत्र के गांव डुंडई निवासी शाइस्ता को उसके पति इस्तेकार ने दहेज के लिए तीन तलाक दे दिया। पति समेत नौ पर मामला दर्ज किया गया है। 

विज्ञापन


ये भी पढ़ें- दिनदहाड़े महिला को बंधक बनाकर 13 लाख के गहने लूटे, लोगों ने लगाया जाम
विज्ञापन


शिकायती पत्र के अनुसार सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के अजीतपुर गांव निवासी शमशीर जहां की शादी नौ सितंबर 2012 को  उत्तराखंड के  बाजपुर थाने के  अंतर्गत किला खेड़ा के रिजवान के साथ हुई थी। शादी के डेढ़ माह के बाद ही रिजवान रोजगार के लिए दक्षिण अफ्रीका चला गया था। दो साल बाद लौटा, लेकिन 22 दिन बाद चला गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोप है कि ससुराल पक्ष दहेज से खुश नहीं था। बुलेट मोटर साइकिल की मांग कर रहा था। 14 माह पहले ससुरालियों ने पीटकर शमशीर जहां को घर से निकाल दिया। इस दौरान रिजवान अपने घर आया और 40 दिन रहकर अपने पासपोर्ट का नवीनीकरण कराकर चला गया। शमशीर जहां से संपर्क तक नहीं किया। जब उसके परिजनों ने उससे उधमसिंह नगर में रहकर कारोबार करने की सलाह दी तो उसने शमशीर जहां के घर वालों से 10 लाख रुपये की मांग कर दी।

शमशीर जहां के भाई ने रिजवान को 50 हजार रुपये भी दिए, लेकिन ससुराल वालों के रवैये में कोई सुधार नहीं आया। इसके बाद शमशीर जहां ने महिला थाने में शिकायत कर दी। वहां समझौता नहीं हो पाया। रिजवान का पांच अगस्त को दक्षिण अफ्रीका से फोन आया। उसने शमशीर जहां से कहा कि तुमने पुलिस में मेरी शिकायत करके गुनाह किया है। तुमको मैं अपनी जिंदगी से अलग करता हूं और फोन पर तीन बार तलाक-तलाक बोलकर रिश्ता खत्म होने का एलान करता हूं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed