फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   women died in accident

पैदल बाजार जा रही मां-बेटी को कार ने रौंदा, महिला की मौत

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 11 Apr 2022 12:27 AM IST
विज्ञापन
women died in accident
मुरादाबाद। सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के गांव भटावली के पास पैदल बाजार जा रही मां-बेटी को कार सवार ने रौंद दिया। जिससे महिला की मौत हो गई जबकि उसकी 11 वर्षीय पुत्री बुरी तरह घायल हो गई। दुर्घटना के बाद कार पास स्थित गड्ढे में जा गिरी। इससे कार चालक भी बुरी तरह घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने महिला के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है, जबकि घायल कार चालक को पुलिस अभिरक्षा में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार काजीपुरा निवासी स्कूल बस चालक दिनेश की पत्नी शीनू (35) अपनी पुत्री रितिका के साथ घर से पैदल बाजार जा रहीं थीं। इसी बीच पड़ोस के गांव भटावली के निकट पीछे से आ रही कार के चालक ने दोनों को रौैंद दिया। जिससे मां-बेटी बुरी तरह घायल हो गईं। आसपास मौजूद लोग पुलिस की सहायता से घायलों को जिला अस्पताल ले गए। जहां चिकित्सकों ने शीनू को मृत घोषित कर दिया। उसकी घायल बेटी रितिका को शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

बताया जाता है कि दुर्घटना के बाद कार भी पास में मौजूद एक गड्ढे में जा गिरी। जिससे भटावली निवासी कार चालक वीरजीत भी बुरी तरह घायल हो गया। सूचना पर पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे सिविल लाइंस थाना प्रभारी रविंद्र प्रताप सिंह ने घायल चालक को पुलिस अभिरक्षा में जिला अस्पताल भर्ती कराया है। उन्होंने बताया कि इस मामले में मृतक महिला के पति दिनेश की ओर से कार चालक वीरजीत के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। महिला के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। कार चालक पुलिस हिरासत में है। घायल होने के कारण उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कार चालक नशे में था। उसका एक अन्य साथी भी कार में सवार था जो दुर्घटना के बाद मौके से फरार हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed