{"_id":"5a9b12364f1c1b28428b85c5","slug":"women-died-in-accident-in-moradabad","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोडवेज बस की टक्कर से महिला की मौत, शव रखकर लगाया जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोडवेज बस की टक्कर से महिला की मौत, शव रखकर लगाया जाम
मुरादाबाद/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 04 Mar 2018 02:53 AM IST
विज्ञापन
हादसे में महिला की मौत
- फोटो : net image
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कटघर थानाक्षेत्र में संभल रोड पर शनिवार को रोडवेज बस ने बाइक में टक्क्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार महिला की मौत हो गई, उनका बेटा घायल हो गया। हादसे की सूचना पर पहुंचे महिला के परिजनों ने स्थानीय लोगों के साथ मिलकर गांगन पुल पर महिला का शव रखकर जाम लगा दिया। रोडवेज बस के शीशे तोड़ दिए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने लोगों को समझाकर शांत किया और जाम खुलवाया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।
कटघर के पीतल बस्ती स्थित सूरजनगर में रहने वाले सोमपाल फड़ लगाते हैं। उनका बेटा हर सिंह शनिवार को अपनी मां चंद्रवती (48) के साथ बिलारी में रिश्तेदार के घर जा रहे थे। बाइक संभल मार्ग पर गांगन पुल के पास पहुंची तो सामने से आ रही एक रोडवेज बस से टकरा गई। हादसे में चंद्रवती को गंभीर चोट आई, उनकी मौत पर ही मौत हो गई। बेटा हर सिंह मां के शव से लिपटकर मौके पर रोने लगा, इस दौरान राहगीरों का जमावड़ा लग गया। हादसे की सूचना सोमपाल ने परिजनों को दी।
चंद्रवती की मौत की सूचना से घर में कोहराम मच गया है, होली की खुशियां मातम में बदल गई हैं। परिजन मौके पर पहुंचे, हादसे से गुस्साए लोगों ने रोडवेज बस के शीशे तोड़ दिए। गांगन पुल पर चंद्रवती का शव रखकर जाम लगा दिया। इस दौरान सूचना मिलने पर कटघर पुलिस मौके पर पहुंची। एसएचओ कटघर अजय गौतम ने बताया कि लोगों को समझा बुझाकर शांत किया गया। शव को कब्जे में लेकर पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेजा, इसके बाद जाम खुलवाया गया। आरोपी बस चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई का आश्वासन पीड़ित परिवार को दिया गया है।