फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   women died in accident

गन्ना लदी तेज रफ्तार ट्रैक्टर ट्राली ने स्कूटी को रौंदा

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 29 Dec 2020 03:17 AM IST
विज्ञापन
women died in accident
अगवानपुर (कांठ)। गन्ना लदी ट्रैक्टर ट्राली ने स्कूटी को रौंद दिया। जिससे स्कूटी चला रही महिला की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। जबकि स्कटी पर बैठे उसके दो बच्चे चोटिल हो गए। पुलिस ने महिला के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। साथ ही ट्रैक्टर ट्राली चालक को हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन

मुरादाबाद के हरथला स्थित मौढ़ा मिलक निवासी बीरवाला (35) पत्नी भगवानदास सोमवार शाम करीब पांच बजे अपने दो बच्चों के साथ स्कूटी से छजलैट थाना क्षेत्र के गांव मौढ़ा तैईया अपनी रिश्तेदारी में आ रही थी। जब बीरवाला अगवानपुर में फ्लाईओवर से नीचे उतरी तो पीछे से आ रही गन्ना लदी ट्रैक्टर ट्राली ने बीरवाला को मय स्कूटी के रौंद दिया। हादसे में बीरवाला की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि स्कूटी पर बैठे उसके दो बच्चे चोटिल हो गए। हादसे की सूचना मिलते ही अगवानपुर चौकी प्रभारी गोपाल सिंह फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने ट्रैक्टर चालक युवक को हिरासत में ले लिया है। साथ ही पंचनामे की कार्रवाई के बाद महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। चोटिल हुए दोनों बच्चों का भी पुलिस ने उपचार कराया है। महिला की मौत से उसके परिवार में कोहराम मचा हुआ है। खबर लिखे जाने तक इस मामले में पुलिस को कार्रवाई के लिए तहरीर प्राप्त नहीं हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed