फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   women awarded on women's day in moradabad

जिन्होंने बढ़ाया जिले का मान, उन नारियों का हुआ सम्मान

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 09 Mar 2021 02:16 AM IST
विज्ञापन
women awarded on women's day in moradabad
पंचायत भवन में अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर महिलाओ को सम्मानित किया गया। - फोटो : CITY
जिन्होंने बढ़ाया जिले का मान, उन नारियों का हुआ सम्मान
विज्ञापन

- शिक्षा, चिकित्सा, समाज सेवा आदि में उत्कृष्ट कार्य करने वाली 151 महिलाओं को अफसरों, जनप्रतिनिधियों ने किया सम्मानित
(फोटो)
अमर उजाला ब्यूरो
मुरादाबाद। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर मिशन शक्ति अभियान में विशेष रुचि लेने, समाज सेवा, शिक्षा, संगीत समेत विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली 151 महिलाओं को राज्य बाल संरक्षण आयोग के अध्यक्ष डॉ. विशेष गुप्ता, मंडलायुक्त आंजनेय कुमार सिंह व जिलाधिकारी राकेश कुमार सिंह ने सम्मानित किया। पंचायत भवन में आयोजित कार्यक्रम की शुरुआत मुख्यमंत्री के मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत प्रदेश के विभिन्न स्थानों पर खोले गए महिला साइबर क्राइम सेल, पुलिस चैकी, परामर्श केंद्र के ऑनलाइन शुभारंभ से की गई। मुरादाबाद की मेधावी छात्रा स्नेहा त्यागी को मिशन नारी शक्ति अभियान के अंतर्गत उत्कृष्ट कार्य करने पर मुख्यमंत्री द्वारा पुरस्कृत व सम्मानित किए जाने के कार्यक्रम को भी दिखाया गया। इस दौरान सभी ने करतल ध्वनि से स्वागत किया।
इसके बाद जिला स्तर पर विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं डा. बालसुंदरी, मीनल गोयल, डा. बबिता, विनीता अग्रवाल, डा. मधुबाला, मीनू मेहरोत्रा, मोनिका गुप्ता, रुचि अग्रवाल, शुशिता, सोनल अग्रवाल, रुपाली अग्रवाल, तान्या भाटिया, ऋचा अग्रवाल, रीना अग्रवाल, गरिमा सिंह, रजनी, डॉ. मीना कौल, सायरा बानो, प्रीति, शोभा, पूजा, सरोज, अधिकारियों में एआरटीओ छवि सिंह, उप श्रमायुक्त वंदना, नायब तहसीलदार प्रियंका जायसवाल समेत 151 महिलाओं व युवतियों को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

इस मौके पर राज्य बाल संरक्षण आयोग के अध्यक्ष डॉ. विशेष गुप्ता, कमिश्नर आंजनेय कुमार सिंह, आईजी रमित शर्मा, जिलाधिकारी, राकेश कुमार सिंह, एसएसपी प्रभाकर चैधरी, मुख्य विकास अधिकारी आनंद वर्धन, खादी ग्रामोद्योग बोर्ड के उपाध्यक्ष गोपाल अंजान तथा विभिन्न क्षेत्रों में कार्य करने वाली महिलाएं, छात्राएं आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
महिलाओं को स्वावलंबी बनाना सबका दायित्व
महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा सम्मान और उन्हें स्वावलंबी बनाना हम सब का दायित्व है। महिलाओं के सम्मान से ही स्वस्थ व सुदृढ़ समाज की कल्पना की जा सकती है। सरकार द्वारा महिलाओं एवं बालिकाओं के लिए 181 महिला हेल्पलाइन व 1090 वूमेन पावर लाइन का संचालन किया जा रहा है।
आंजनेय कुमार सिंह, मंडलायुक्त
बिना भेद भाव महिलाओं को बढ़ाएं आगे
बिना भेदभाव के महिलाओं एवं बालिकाओं को आत्मनिर्भर बनाना एवं प्रेरित करना समाज का दायित्व है। बेटियां बेटों से किसी भी क्षेत्र में पीछे नही हैं। जरूरत इस बात की है कि बिना भेदभाव के बेटियों को भी पढ़ा लिखाकर आगे बढ़ाया जाए।
राकेश कुमर सिंह, जिलाधिकारी
महिलाओं को सशक्त बनाने में मिशन शक्ति अभियान का बड़ा योगदान
मिशन शक्ति अभियान ने महिलाओं को सशक्त बनाने में बड़ा योगदान दिया है। आज विभिन्न क्षेत्रों में कार्य करने वाली महिलाओं को सम्मानित किया गया है। नारी के सम्मान से ही देश का गौरव बढे़गा। जिन महिलाओं को सम्मान मिला है उनकी जिम्मेदारी और बढ़ गई है। वह समाज के आखिरी छोर पर रहने वाली महिलाओं बेटियों को भी आगे लाने में मदद करें।

विशेष गुप्ता, अध्यक्ष राज्य बाल संरक्षण आयोग
---
अब साइकिल से पढ़ने जा सकेंगी 17 बेटियां
मुरादाबाद। विश्व महिला दिवस के मौके पर श्रम विभाग की ओर से श्रमिक महिलाओं की 17 बेटियों को साइकिल भेंट की गई। बेटियों को शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ाने के उद्देश्य से संत रविदास शिक्षा सहायता योजना के तहत हाईस्कूल व इंटर की शिक्षा उत्तीर्ण करने वाली बेटियों को साइकिलें सौंपी। इसके साथ ही छह आश्रित महिलाओं को पुत्री विवाह योजना के अंतर्गत हितलाभ प्रमाण पत्र प्रदान किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed