{"_id":"56bb168a9d58c71eb7e9dea3bfddd6d5","slug":"woman-through-in-forest-after-murder-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भगतपुर में युवती को मारकर जंगल में फेंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भगतपुर में युवती को मारकर जंगल में फेंका
ब्यूरो/ अमर उजाला मुरादाबाद
Updated Thu, 19 Nov 2015 02:03 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भगतपुर के गांव टन्डोला मंझरा में एक युवती की गला घोंटकर हत्या कर दी गई। युवती की लाश जंगल में एक खाली पड़े खेत में पड़ी मिली। पास में युवती के अंत: वस्त्र पड़े थे। परिस्थितिजन्य साक्ष्य हत्या से पहले युवती के साथ बलात्कार की ओर इशारा कर रहे हैं। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
फारेंसिक टीम ने भी मौका ए वारदात से साक्ष्य उठाए हैं। पुलिस छानबीन में पता चला है कि युवती मंगलवार शाम से घर से लापता थी। परिजन उसे खोजने में जुटे थे। टन्डोला मंझरा के जंगल में बुधवार को दोपहर करीब तीन बजे जब खेत में एक युवती की लाश पड़ी मिली तो इलाके में सनसनी फैल गई।
युवती ने हालांकि सलीके से पूरे कपड़े पहने थे। लेकिन लाश के पास ही पड़े युुवती के अंत: वस्त्र हत्या से पहले बलात्कार की ओर इशारा कर रहे थे। मौके पर भीड़ लगी तो युवती की शिनाख्त पास के गांव विसौली उदावाला के एक ग्रामीण की बेटी के रूप में हुई। सूचना मिलते ही पुलिस अधिकारी फारेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंच गए।
विज्ञापन
पुलिस पड़ताल में पता चला है कि मारकर जंगल में फेंकी गई युवती मंगलवार को देर शाम से ही घर से लापता थी और परिजन उसे नाते रिश्तेदारियों में खोज रहे थे। युवती के गले पर निशान मिले हैं और उसके चेहरे पर भी चोटों के निशान हैं।
हालांकि मौत की वास्तविक वजह पोस्टमार्टम के बाद ही पता चलेगी लेकिन प्राथमिक पड़ताल के बाद पुलिस का कहना है कि युवती को संभवत: गला घोंटकर मारा गया है। पुलिस को इस बात का भी शक है कि युवती की हत्या उस स्थान पर नहीं की गई है जहां उसकी लाश पड़ी मिली है। पुलिस ने शव को पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
" युवती मंगलवार रात से लापता थी। उसे गला घोंटकर मारा गया है। पास ही उसके अंत: वस्त्र पड़े मिले हैं। हम फिलहाल रेप की आशंका से भी इंकार नहीं कर रहे हैं। हत्या की वजह की बाबत परिजनों ने भी अभी कुछ स्पष्ट नहीं बताया है। हम तहकीकात कर रहे हैं और बहुत जल्द कातिल को पकड़कर हत्या का खुलासा कर देंगे।"
- प्रबल प्रताप सिंह, एसपी देहात।