फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   woman not compromising in case of misbehavior shot dead in gajraula

दुष्कर्म के मामले में समझौता न करने पर महिला को गोली मारी, जेल में है आरोपी का पिता

Tue, 08 Jan 2019 06:09 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अमरोहा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अमरोहा Published by: Vikas Kumar Updated Tue, 08 Jan 2019 06:09 AM IST
विज्ञापन
woman not compromising in case of misbehavior shot dead in gajraula
गोली मारी - फोटो : फाइल फोटो

दुष्कर्म के मुकदमे में समझौता न करने पर आरोपी नर्सरी मालिक के बेटे ने महिला को गोली मार दी। पैर में गोली लगने से गंभीर रूप से घायल महिला को हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। दुष्कर्म के मामले में आरोपी नर्सरी मालिक पहले से ही जेल में बंद है। पुलिस मामले में आरोपी की तलाश में जुट गई है।

विज्ञापन


शहर के एक मोहल्ला निवासी महिला सोमवार की दोपहर करीब ढाई बजे जंगल से लकड़ी बीनने गई थी। हसनपुर मार्ग पर कोयला गोदाम के पास एक युवक ने महिला पर तमंचे से गोली चला दी। गोली महिला के दाएं पैर में घुटने से नीचे लगी। महिला के शोर मचाने पर आरोपी युवक भाग खड़े हुए। समझौता न करने पर आरोपी नर्सरी मालिक के बेटे ने गोली मारकर जान लेने की कोशिश की है।
विज्ञापन


महिला को गोली मारने के मामले की जांच शुरू कर दी है। महिला ने अभी तहरीर नहीं दी है। घायल महिला पुराने मुकदमे में नामजद आरोपी के परिजनों पर गोली मारने का आरोप लगा रही है। जल्द ही आरोपियों के खिलाफ जांच कर कार्रवाई की जाएगी। -रविंद्र सिंह, एसओ गजरौला।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोपी दे चुके थे जान मारने की धमकी गजरौला (अमरोहा)। घायल महिला की बेटी से दुष्कर्म का आरोपी नर्सरी मालिक जेल में बंद है। आरोपी के परिजन समझौता न करने पर कई बार जान से मारने की धमकी भी दे चुके थे। आरोप है कि नर्सरी मालिक के बेटे ने सोमवार को महिला को गोली मारकर जान लेने का प्रयास किया। महिला ने बताया कि उसने बेटी से दुष्कर्म करने पर रिपोर्ट दर्ज कराई थी। उसके बाद से ही आरोपियों की ओर से समझौता करने का दबाव बनाया जा रहा था। समझौता न करने की स्थिति में जान से मारने की धमकी दी जा रही थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed