फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Woman jumped from the third floor of the hospital after having an argument with her husband in moradabad

खाने के लिए हुई थी खटपट: पति से कहासुनी होने पर अस्पताल की तीसरी मंजिल से कूदी महिला, हाथ-पैर फ्रैक्चर

Fri, 17 Feb 2023 10:04 PM IST
Vikas Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद Published by: Vikas Kumar Updated Fri, 17 Feb 2023 10:04 PM IST
सार

नीलेश ने बताया कि वह जैसे ही मेडिसिन वार्ड ने बाहर निकला, इसी दौरान पत्नी छत से कूद गई। वार्ड में भर्ती दूसरे मरीजों के तीमारदारों ने उसे रोकने का प्रयास किया, लेकिन तब तक उसने छलांग लगा दी।

विज्ञापन
Woman jumped from the third floor of the hospital after having an argument with her husband in moradabad
अस्पताल की तीसरी मंजिल से कूदी महिला - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

खाना लाने के लिए बाहर जाने के लिए हुए पति से विवाद के बाद जिला अस्पताल में भर्ती महिला मरीज सोनी (23) तीसरी मंजिल से कूद गई। गनीमत रहा कि वह पेड़ में उलझ कर नीचे गिरी। इससे उसके हाथ व पैर फ्रैक्चर हो गए। वहीं रीढ़ की हड्डी में भी चोट आई है। सोनी को मेरठ रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
Trending Videos

महिला के पति लाइनपार निवासी नीलेश ने बताया कि गुरुवार की सुबह सोनी को उल्टी दस्त के कारण अस्पताल में भर्ती कराया था। शुक्रवार सुबह नीलेश ने खाना लेने घर जाने के लिए कहा, लेकिन सोनी ने मना कर दिया। दोपहर में सोनी खुद अपने एक मुकदमे के सिलसिले में वकील से मिलने गई। जब वापस आई तो पति ने फिर कहा कि उसे खाना लेने घर जाना है। इस पर सोनी बुरी तरह चिढ़ गई और छत से कूदने की धमकी देने लगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

नीलेश ने बताया कि वह जैसे ही मेडिसिन वार्ड ने बाहर निकला, इसी दौरान पत्नी छत से कूद गई। वार्ड में भर्ती दूसरे मरीजों के तीमारदारों ने उसे रोकने का प्रयास किया, लेकिन तब तक उसने छलांग लगा दी। सोनी पेड़ में उलझ कर महिला अस्पताल परिसर में जा गिरी। जहां ताला लगा था। नीलेश ने दौड़कर अस्पताल स्टाफ को सूचना दी। काफी देर तक गैलरी की चाबी नहीं मिली अस्पताल स्टाफ ने ताला तोड़कर सोनी को उठाया। स्ट्रेचर पर उसे एक्स-रे केबिन में लाया गया, जहां हाथ व पैर में फ्रैक्चर की पुष्टि हुई।

विज्ञापन

उल्टी दस्त की शिकायत होने पर महिला मरीज को परिजन गुरुवार को जिला अस्पताल लेकर आए थे। महिला को अस्पताल की तीसरी मंजिल पर मेडिसिन वार्ड में भर्ती किया गया था। जहां शुक्रवार को पति पत्नी में किसी बाद को लेकर विवाद हो गया। इसके बाद महिला तीसरी मंजिल से कूद गई। हाथ पैर फ्रैक्चर हुए हैं। रीढ़ की हड्डी में भी चोट आई है। महिला को मेरठ रेफर कर दिया गया है। - डॉ. राजेंद्र कुमार, चिकित्सा अधीक्षक, जिला अस्पताल

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed