फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Woman dies Moradabad Vardan Nursing Home, family accuses doctors negligence

Moradabad: वरदान नर्सिंग होम में डिलीवरी के बाद महिला की मौत, परिवार ने डॉक्टरों पर लगाया लापरवाही का आरोप

Tue, 01 Aug 2023 12:41 AM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद Published by: विमल शर्मा Updated Tue, 01 Aug 2023 12:41 AM IST
सार

मझोला के मिलन विहार निवासी आलोक दीक्षित की पत्नी नंदिता दीक्षित को प्रसव पीड़ा होने पर वरदान नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया था। यहां ऑपरेशन के दौरान नंदिता ने एक बच्चे को जन्म दिया। इसके बाद उनकी जान चली गई। 

विज्ञापन
Woman dies Moradabad Vardan Nursing Home, family accuses doctors negligence
अस्पताल में महिला की मौत के बाद बिलखते परिजन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुरादाबाद के कटघर के लाजपत नगर स्थित वरदान नर्सिंग होम में प्रसव के बाद एक महिला की मौत हो गई। परिवार के लोगों ने डॉक्टर और स्टॉफ पर इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और परिजनों को पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई का आश्वासन देकर उन्हें शांत कराया।

विज्ञापन


मझोला के मिलन विहार निवासी आलोक दीक्षित रेलवे कर्मचारी हैं। आलोक ने बताया कि उन्होंने 30 जुलाई को अपनी पत्नी नंदिता दीक्षित उर्फ शिल्पी को प्रसव पीड़ा होने पर लाजपत नगर स्थित वरदान नर्सिंग होम में भर्ती कराया। यहां ऑपरेशन के दौरान नंदिता ने एक बच्चे को जन्म दिया।
विज्ञापन


आलोक का कहना है कि सोमवार को फिर से पत्नी की हालत बिगड़ने लगी। इसकी जानकारी डॉक्टरों को दी गई। सोमवार शाम डॉक्टर फिर से नंदिता को ओटी में ले गए और ऑपरेशन करने लगे, जहां सोमवार शाम पांच बजे महिला की मौत हो गई। इसके बाद डॉक्टरों ने कहा कि उनके मरीज की हालत खराब है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वह दूसरे अस्पताल ले जाएं। आलोक ने बताया कि उन्होंने ओटी में जाकर देखा तो नंदिता की मौत हो चुकी थी। इसकी जानकारी मिलने पर परिजन और रिश्तेदार आ गए। उन्होंने डॉक्टरों इलाज में लापरवाही और गलत ऑपरेशन करने का आरोप लगाकर हंगामा शुरू कर दी।

इसकी जानकारी मिलने पर कटघर थाने की पुलिस मौके पर पहुंच गई। इसके बाद दोनों पक्षों की बात सुनी। पुलिस ने परिवार के लोगों को आश्वासन दिया है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद उचित कार्रवाई की जाएगी।


कटघर सीओ डॉ. गणेश गुप्ता ने बताया कि परिजनों ने डॉक्टरों पर इलाज में लापरवाही करने का आरोप लगाया है। जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

बच्चे की हालत बिगड़ी, दूसरे अस्पताल में भर्ती

आलोक ने बताया कि उनके बच्चे की हालत भी खराब है। उसे दिल्ली रोड स्थित एपेक्स अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उसका इलाज किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed