{"_id":"611c1e5b8ebc3e4304205fc3","slug":"woman-dies-after-being-hit-by-train-city-news-mbd399564349","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रेन की चपट में आकर महिला की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रेन की चपट में आकर महिला की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुरादाबाद। कटघर थाना क्षेत्र निवासी महिला की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। महिला बैंक से रुपये निकालने जा रही थी। इस दौरान डबल फाटक रेलवे लाइन के पास यह हादसा हो गया। मौत की जानकारी होने पर परिजनों में कोहराम मच गया, तो वहीं जीआरपी को इस घटना की जानकारी नहीं हो पाई है।
कटघर थाना क्षेत्र के दुर्गेश नगर डबल फाटक निवासी प्रेमवती (40) मंगलवार दोपहर दो बजे बैंक से रुपये निकालने जा रही थीं। डबल फाटक पुल के नीचे रेलवे लाइन क्रॉस करते समय ट्रेन की चपेट में आ गईं। इससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक हादसा इतना भयानक था कि महिला का शरीर दो भागों में बंट गया।
घटना पर मौजूद लोगों ने पुलिस को सूचना दी। हालांकि परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया। प्रेमवती के पति राम गोपाल की मौत पांच वर्ष पहले बीमारी के चलते गई थी। वह परिवार में अपने पीछे चार बच्चों को छोड़ गई हैं। बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है।