{"_id":"5d87dbee8ebc3e93d33e64d3","slug":"woman-died-in-accident-city-news-mbd323139349","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: बाइकों की भिड़ंत के बाद सड़क पर गिरी महिला, ट्रक ने कुचला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: बाइकों की भिड़ंत के बाद सड़क पर गिरी महिला, ट्रक ने कुचला
Tue, 24 Sep 2019 01:59 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुरादाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुरादाबाद
Published by: मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 24 Sep 2019 01:59 AM IST
विज्ञापन
सड़क दुर्घटना
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुरादाबाद के मूंढापांडे थाना क्षेत्र में रविवार दोपहर दो बाइकों की भिड़ंत के बाद सड़क पर गिरी महिला को ट्रक ने कुचल दिया। महिला की मौके पर मौत हो गई। हादसे में महिला का बेटा जख्मी हो गया है। हादसा एनएच-24 पर हुआ।
विज्ञापन
हईवे पर शव पड़ा होने के कारण आधा घंटे तक जाम लगा रहा। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को मोर्चरी भेजा, जिसके बाद जाम खुल सका। आरोपी चालक ट्रक लेकर मौके से भाग गया है।
विज्ञापन
एसएचओ मूंढापांडे शक्ति सिंह ने बताया कि रामपुर के स्वार थानाक्षेत्र के मोहल्ला चक निवासी शमा (48) रविवार दोपहर बेटे सलमान के साथ बाइक पर बैठकर मुरादाबाद में दवा लेने के लिए आ रही थी। जब वे दोनों मूंढापांडे थानाक्षेत्र में मौलागढ़ रिलायंस पेट्रोल पंप के पास पहुंचे। तब पीछे से आ रही एक बाइक ने सलमान की बाइक में टक्कर मार दी।
विज्ञापन
सलमान बाइक के साथ सड़क के दूसरी ओर जा गिरा, जबकि उसकी मां शमा बीच सड़क पर जा गिरी। उसी दौरान पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने महिला को कुचल दिया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने महिला के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए कब्जे में लिया। जबकि उसके बेटे को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। जहां से उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। हादसे की सूचना उसके परिवार वालों को दी गई है। एसएचओ ने बताया कि तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।