फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   woman constable murdered in moradabad

अकेली रह रही महिला सिपाही की बेरहमी से हत्या, बहन ने मृतका के दरोगा पति पर जताया शक

Wed, 03 Apr 2019 02:14 AM IST
शाहरुख खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुरादाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुरादाबाद Published by: शाहरुख खान Updated Wed, 03 Apr 2019 02:14 AM IST
विज्ञापन
woman constable murdered in moradabad
मृतक महिला सिपाही के परिजन - फोटो : अमर उजाला
मुरादाबाद के पाकबड़ा थाने की प्रधान आरक्षक कविता चौधरी (42) की घर में घुसकर बेरहमी से हत्या कर दी गई। पोस्ट मार्टम रिपोर्ट के मुताबिक हत्या रविवार-सोमवार की दरमियानी रात मुंह दबाकर की गई है। 
विज्ञापन


हाथ-पैर और चेहरे पर चोटों के निशान से लगता है कि हत्या के पहले कविता के साथ जमकर मारपीट भी की गई। मूलत: चांदपुर (बिजनौर) की रहने वाली कविता की ससुराल हस्तिनापुर (मेरठ) में है। पति प्रमोद रामपुर जिले के सैफनी थाने में दारोगा के पद पर तैनात है। 
विज्ञापन


एक पुत्र और एक पुत्री की मां कविता मझोला थाना क्षेत्र में बुद्घि विहार के सेक्टर 12 स्थित घर में अकेली रहती थी। बच्चे मेरठ में पढ़ते हैं। कविता की बहन रेणु ने हत्या में कविता के पति का हाथ होने का आरोप लगाया है। पति प्रमोद ने आरोप को पूरी तरह निराधार बताया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


रामपुर के पुलिस अधीक्षक शिवहरि मीणा ने बताया कि वारदात का जो समय बताया गया है, उस समय प्रमोद ड्यूटी पर था। पत्नी की मौत की सूचना पर वह छुट्टी लेकर गया है। छह मार्च को मझोला थाने के सामने दुर्घटना में घायल होने के कारण कविता इन दिनों छुट्टी पर थी। पुलिस को बताया गया है कि कविता की अपने पति के साथ अनबन चल रही थी। 
 

woman constable murdered in moradabad
मृतक महिला सिपाही का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
पाकबड़ा थाने के एसओ नीरज शर्मा ने बताया कि सोमवार की शाम करीब साढे़ सात बजे कविता की बहन ने फोन पर बताया कि कविता का फोन सुबह से नहीं उठ रहा है। इसके बाद एक सिपाही को कविता के घर भेजा गया तो दरवाजा अंदर से बंद मिला। 

कई बार घंटी बजाने पर भी जब कोई जवाब नहीं मिला तो सिपाही वापस आ गया। इसकी जानकारी कविता की बहन को दी गई। देर रात को कविता की बहन ने दोबारा फोन कर अनहोनी की आशंका जताई तो पुलिस ने कविता के पति से फोन पर बातचीत की। 

पति प्रमोद ने बताया कि कविता पहली मंजिल पर बने कमरे में रहती है। इसके बाद परिवार वालों से बातचीत कर पुलिस सीढ़ी लगाकर कविता के घर के अंदर पहली मंजिल की बालकनी तक पहुंची। बालकनी से सटे कमरे का दरवाजा खुला था। 

अंदर पलंग पर कविता का शव पड़ा था। देर रात कविता के परिवार वाले भी मौके पर पहुंच गए। पोस्टमार्टम में मुंह दबाकर हत्या किए जाने की पुष्टि हुई है। सीओ सिविल लाइन राजेश कुमार के अनुसार परिवार वालों ने देर शाम तक रिपोर्ट दर्ज नहीं करवाई है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed